रांची: झारखंड हाइकोर्ट के जज ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने की मांग वाली सीबीआइ की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है.
जस्टिस एचसी मिश्रा ने सुनवाई से खुद को अलग किया है. सीबीआई का जज रहते हुए उन्होंने चारा घोटाला मामले की सुनवाई की थी. इसलिए उन्होंने इस मामले में खुद को अलग करते हुए इसे दूसरी बेंच में भेजने को कहा है.
सीबीआइ की विशेष अदालत ने देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद, आरके राणा, बेक जूलियस, महेश प्रसाद, फूलचंद्र सिंह और सुबीर कुमार भट्टाचार्य को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गयी है.
इसी मामले में एकमात्र जगदीश शर्मा को सात साल की सजा दी है. सीबीआइ की ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया है कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद सहित अन्य पर उच्चस्तरीय षडयंत्र का आरोप है. ऐसे में सजा भी जैसी होनी चाहिए. सीबीआइ ने इसी आधार पर सजा बढ़ाने की मांग की थी.

