BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टाटा पावर द्वारा फ्लाई एस डस्ट गिराकर जंगल को किया जा रहा है बर्बाद : संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in Uncategorized
टाटा पावर द्वारा फ्लाई एस डस्ट गिराकर जंगल को किया जा रहा है बर्बाद : संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति

टाटा पावर द्वारा फ्लाई एस डस्ट गिराकर जंगल को किया जा रहा है बर्बाद : संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति जमशेदपुर के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने टाटा पावर द्वारा स्थापित फ्लैश प्वाइंट द्वारा निकासी की जा रही फ्लाई एस डंपिंग स्थल पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के जेम्को कंपनी के पीछे स्थित बरसों पुराने लिपटिस जंगल पर टाटा पावर के द्वारा निरंतर फ्लाई एस डस्ट गिराकर जंगल को बर्बाद किया जा रहा है.

उक्त लिपटिस जंगल में लगभग 5000 बड़े-बड़े काफी पुराने पेड़ फ्लाई एस के कारण अपनी अंतिम सांसें गिन रही है. साथ ही बरसों पुराना जलाशय जिस पर आसपास के गांव के मवेशी पानी पीते थे. उससे भी फ्लाई ऐश से भर कर नष्ट किया जा रहा है. इससे प्रतीत होता है कि टाटा पावर कंपनी को जन सरोकारों से कोई लेना देना नहीं है. उन्हें तो सिर्फ मुनाफा कमाना है. जनता जाए भाड़ में, तभी तो जेम्को बस्ती, आजाद बस्ती, लोको बस्ती, मिश्रा बागान, सोपोडेरा ,बामन गौड़ा, सरजामदा ,सलगा जोड़ी, बारी गोड़ा, कृष्णा नगर, आदि ,क्षेत्रों के आम जनता के लिए किसी प्रकार का सामुदायिक सुविधाएं कंपनी की ओर से बहाल नहीं की गई है.

इस क्षेत्र के लोग फ्लाई एस के कारण प्रदूषित हवा, दूषित जल, का सेवन करने के लिए मजबूर हैं. जिसके वजह से क्षेत्र के जनता तरह-तरह का गंभीर बीमारी से ग्रसित हो रही है. जैसे कि कैंसर ,दमा रोग, सांस फूलने की बीमारी, खांसी बुखार ,आदि से पीड़ित होकर अनेक लोग असमय काल के गाल में चले जा रहे है.

स्थानीय अखबारों के द्वारा अनेक बार इससे संबंधी समाचार प्रकाशित करने पर भी कंपनी एवं कंपनी के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. साथ ही पिछले एक सप्ताह पहले, संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति जमशेदपुर की ओर से जिला के उपायुक्त, अनुमंडल अधिकारी, वन क्षेत्र पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी ,के अलावा प्रदूषण नियंत्रण परिषद आदित्यपुर जमशेदपुर को पत्र के माध्यम से इस आशय की जानकारी दी गई थी परंतु किसी भी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का आज तक कार्यवाही नहीं की गई जो प्रशासनिक कार्यक्षमता एवं कार्य कुशलता को दर्शाता है.

यह बहुत ही आश्चर्य की बात है इस क्षेत्र के राजनेता, नेता, सामाजिक कार्यकर्ता समय-समय पर जिला प्रशासन को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र दिया जाता रहा है, परंतु कंपनी एवं कंपनी के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता है,

इससे भी आश्चर्य की बात है कि, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सरयू राय जो खुद पर्यावरणविद है, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण पर अनेक उल्लेखनीय कार्य उनके द्वारा किया जाता रहा है, परंतु उनके नाक के नीचे टाटा पावर कंपनी जमशेदपुर के द्वारा हजारों पेड़ नष्ट कर, क्षेत्र में पूरी तरह से पर्यावरण को दूषित किया जा रहा है और मुनाफा कमाया जा रहा है. जो बहुत ही चिंताजनक है.

संयुक्त ग्राम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने कहा कि एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते क्षेत्र की जनता की गंभीर समस्या को देखते हुए संस्थापक दिवस के शुभ अवसर पर, आगामी दिनांक 3 मार्च को झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उक्त समस्या के संबंध में जानकारी दी जाएगी एवं समाधान की दिशा में उचित पहल करने का आग्रह किया जाएगा. वही मुंडा ने कहा कि अंतिम समय तक जनहित में कार्य करते रहेंगे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेटी अभिशाप नहीं वरदान है : सुरभि शाखा

Next Post

किसानों को मिलेगा पहले से बेहतर लाभ, सरकार वादा करेगी पूरा

Next Post
किसानों को मिलेगा पहले से बेहतर लाभ, सरकार वादा करेगी पूरा

किसानों को मिलेगा पहले से बेहतर लाभ, सरकार वादा करेगी पूरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d