BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घर जाकर खोज रहे कालाज़ार, मलेरिया, डेंगू बुखार पीड़ितों को

by bnnbharat.com
November 21, 2019
in Uncategorized
घर जाकर खोज रहे कालाज़ार, मलेरिया, डेंगू बुखार पीड़ितों को

घर जाकर खोज रहे कालाज़ार, मलेरिया, डेंगू बुखार पीड़ितों को

Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: गोड्डा जिले मे कालाज़ार, मलेरिया व डेंगू से बचाव को लेकर बुधवार को गोड्डा सदर प्रखंड के गायछान्द एवं गोरगम्मा गांव में के.टी.एस उषा किरण द्वारा खोज पखवारा अभियान का पर्यवेक्षण किया गया.

के.टी.एस उषा किरण ने बुखार पीड़ित रोगियों की खोज घर-घर जाकर की और ग्रामीणों के बीच विक्टर जनित कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनियां एवं जापानी इन्सेफेलाइटिस आदि से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी.मौके पर गांव की सहिया जयंती देवी भी उपस्थित थी.

उषा किरण ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें, मच्छरों के पनपने वाले स्थान को नष्ट करें, सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि डेंगू के लक्षण अचानक तेज बुखार आना, पहचान खोना, तेज सिरदर्द,आंखों में दर्द, जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द, छाती एवं हाथों में खसरा जैसे चकते, दाने निकलना, मसूड़े से खून आना, भोजन में अरूची, भूख न लगना हैं.

डेंगू, चिकनगुनिया फैलानेवाले मच्छर दिन में काटते हैं. जांच एवं उपचार की सुविधा अनुमंडल व सदर अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध है. विभाग के कर्मचारी भी घर-घर जाकर बुखार पीड़ित रोगियों की खोज तथा सर्वे कर रहे हैं. इसके साथ- साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. किसी भी प्रकार के बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर इलाज व जांच करने का आह्वान किया.विभाग वेक्टर जनित रोगों के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध होकर लगातार कार्य कर रही है.

ग्रामीण रीना देवी, पूनम देवी, दिलीप कुमार मोदी, प्रदीप मोदी, उदाहरण मोदी, जयदेव मंडल, सुजाला, पुराण दत्ता, वीरेंद्र मंडल, गुलाली देवी, गोरोबनी देवी एवं अन्य उपस्थित हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क की मांग पर अड़े शिवराजपुर गांव के ग्रामीण, किया वोट बहिष्कार का एलान

Next Post

भाजपा ने जारी किया दो विधानसभा सीटों का रिपोर्ट कार्ड

Next Post
भाजपा ने जारी किया दो विधानसभा सीटों का रिपोर्ट कार्ड

भाजपा ने जारी किया दो विधानसभा सीटों का रिपोर्ट कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d