BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनुष्य के जीवन की लाली पर पड़ गई कालिमा की परछाई

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in Uncategorized
मनुष्य के जीवन की लाली पर पड़ गई कालिमा की परछाई

मनुष्य के जीवन की लाली पर पड़ गई कालिमा की परछाई

Share on FacebookShare on Twitter

नीता शेखर, 

भगवान, भगवान भगवान, भगवान, ओ दुनिया के रखवाले सुन दर्द भरे मेरे नाले, आश निराशा के दो रंगों से दुनिया तू ने बनाई नैया संग तूफान बनाया,” आज मनुष्य के जीवन की लाली पर कालिमा की परछाई पड़ गई है.

एक माह से बाजार में सामानों की आपूर्ति नहीं होने से स्थानीय कारोबार पूरी तरह से चरमरा गया है. जहां एक ओर आपूर्त‍ि नहीं होने से वस्तुओं के मूल्य में अनाप-शनाप वृद्धि हो रही है, वहीं इनकी कमी और महंगाई की वजह से ग्राहक भी गायब नजर आ रहे हैं. आज बाजार सूना, गलियां सूनी दिखाई दे रही है. जिन बाजारों में पहले चहल-पहल दिखाई देती थी, आज हर जगह सन्नाटा है. एक तो लोग डरे हुए हैं, दूसरे बाजारों में राशन और फलों, सब्जियों की किल्लत हो गई है.

Also Read This: लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कोरोना पर विजय प्राप्त करने का लिया संकल्प

इस किल्लत की वजह से बच्चे भी परेशान हैं. उनकी मनपसंद चीजें उपलब्ध नहीं हो पा रही है. कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ा है. चीनी और सामानों की कीमत बढ़ गई है. मौसम बदलने के साथ ही अब गर्मी के कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है, लेकिन लॉकडाउन के कारण सभी दुकानें बंद हैं. कारोबार पर असर भी पड़ रहा है. राज्य सरकार द्वारा राशन और जरूरी सामानों के साथ सब्जियों की आपूर्ति की पहल की गई थी, पर जब माल और सब्जियों की सप्लाई नहीं हो पा रही है, तब पूर्ति कहां से होगी.

अब तो धीरे-धीरे वायरस की मार की वजह से सारी गलियां, मुहल्ले, बाजारों की चहल-पहल खत्म है. कहते हैं जिंदा तो है लोग, पर डरे-डरे से. कुछ भविष्य की परेशानी, कुछ वर्तमान की परेशानी. लोगों को यही डर है कि अगर इस वायरस की वजह से बाजार इसी तरह बंद रहे आगे का रास्ता और कठिन हो जाएगा. लोग डरे हुए हैं कि ऐसा ना हो जाए कि भूख और गरीबी एक महामारी का रूप ले ले. बेरोजगारी विकराल ना हो जाए.

Also Read This: ब्रेकिंग: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव चौथा मरीज सामने आया

आज इस वायरस ने पूरी दुनिया को कई साल पीछे ढकेल दिया है. डर तो इस बात का है कि यही हाल रहा तो हालात सुधरने में भी काफी वक्त लग जाएंगे. जो गलियां, चौक-चौराहों पर कभी रौनक रहती थी, आज सब जगह सन्नाटा पसरा है. कपड़े और दूसरे की वस्तुओं के बिना मनुष्य रह सकता है. भोजन के बिना काफी दि‍नों तक रहना मुश्किल है. प्रशासन द्वारा राशन और सब्जियों को घर तक पहुंचाने की बात कही गई थी, पर उसकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है. अब तो ये गलियां, ये चौबारा, सभी बाजार और मुहल्ला सूना सूना सा है. कब आएगी बहारें, बस सभी को है इसका इंतजार.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेता ने की कोरोना को मारने के लिए फायरिंग

Next Post

अवैध धंधों में लिप्त तस्कर फिर सक्रिय, 2 गिरफ्तार

Next Post
अवैध धंधों में लिप्त तस्कर फिर सक्रिय, 2 गिरफ्तार

अवैध धंधों में लिप्त तस्कर फिर सक्रिय, 2 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d