BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कमलेश तिवारी मर्डरकेस: पुलिस के हाथ लगा खून से सना भगवा कुर्ता और बैग…

by bnnbharat.com
October 20, 2019
in समाचार
कमलेश तिवारी मर्डरकेस: पुलिस के हाथ लगा खून से सना भगवा कुर्ता और बैग…
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी मर्डर केस में पुलिस के हाथ एक बहुत बड़ी सफलता लगी है. लखनऊ स्थित होटल खालसा से कुछ सामान बरामद किए गए हैं. जिनमें एक बैग और खून लगे भगवा रंग का कुर्ता है. हालांकि पुलिस के साथ फरेंसिक टीम होटल पहुंचकर प्राप्त सामानों की जांच कर रही है.होटल मालिक के पास से आरोपियों की आईडी भी मिली है, जिस पर नाम के साथ सूरत का पता दर्ज है. वहीं दूसरी तरफ कमलेश तिवारी के परिजन सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ पहुंचे हैं.

जानकारी के मुताबिक हत्यारे इसी होटल में रुके थे. यहीं से भगवा कपड़ा पहनकर वे कमलेश तिवारी से मिलने पहुंचे थे. हत्या के बाद आरोपी दोबारा फिर इस होटल में आए. यहां कपड़ा बदला और फरार हो गए। जबकि एसटीएफ सबूत जुटाने में लगी है.

सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंचा पीड़ित परिवार

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात करने के लिए उनके परिजन पहुंच चुके हैं. कमलेश के परिवार ने उनके बड़े बेटे को नौकरी एवं आर्थिक मदद की मांग की है. परिवार ने लखनऊ में एक आवास, हत्या की एनआईए जांच, घटना के बाद परिजनों और अन्य लोगों पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, हिरासत में लिए गए हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई और 24 घंटे में परिवार को सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस की भी मांग की है.

विवादित भाषण की वजह से हुई हत्या

गुजरात एटीएस ने हत्या में शामिल तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर खुलासा किया है कि कट्टरपंथी मुसलमानों ने वर्ष 2015 में कमलेश तिवारी द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान के कारण इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है. हत्या में शामिल अशफाक, मोइनुद्दीन पठान उर्फ फरीदी एवं एक अन्य फरार है. इसके अलावा गुजरात एटीएस ने तीन अन्य को भी अरेस्ट कर लिया था, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तुपुदाना ग्रेनाइट फैक्टरी की आउटसोर्सिंग करेगा जेएसएमडीसी

Next Post

अमेरिका के एक नाइटक्लब में रतुल पुरी ने एक दिन में खर्च कर दिए 7.8 करोड़ रुपये

Next Post
अमेरिका के एक नाइटक्लब में रतुल पुरी ने एक दिन में खर्च कर दिए 7.8 करोड़ रुपये

अमेरिका के एक नाइटक्लब में रतुल पुरी ने एक दिन में खर्च कर दिए 7.8 करोड़ रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d