ज्योत्सना
खूंटी:कांची वियर सिंचाई योजना से किसानों और आम जनता को पूरा फायदा मिलेगा। खूंटी जिले के अड़की प्रखंड और रांची जिले के बूण्डु तमाड़ के इलाके के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
कांची वियर सिंचाई योजना को अब महत्वाकांक्षी बहुद्देशीय योजना के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इसके तहत चुरगी बराज से लोगों को मिलेगी सालों भर पानी और बिजली।
आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो ने ये बातें जलसंसाधन विभाग के साथ दाशम फाॅल में एक बैठक में कही। पहले यहाँ से सिर्फ बरसात के दिनों में ही किसानों को पानी मिलता था जिससे 125 गाँव को पानी मिलता है लेकिन अब किसानों को सालों भर पानी मिलेगा साथ ही यहाँ पर हाईड्रो पावर से बिजली उत्पादन किया जाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
कांची वियर के लिए निर्मित मुख्य नहर के साथ ही साइड कनाल भी बनाये जाएंगे। सालोभर नहर में पानी रहने से खूंटी और तमाड़ इलाके के लोगों को खेती कार्यों के साथ साथ बिजली से होनेवाली किल्लत भी दूर होगी।

