BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

FIR रद्द कराने बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची कंगना रणौत

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
इंदिरा जयसिंह जैसों की कोख से पैदा होते हैं बलात्कारी : कंगना रनौत
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एक एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध किया. यह एफआईआर मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज की गई थी, इस पर मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट सुनवाई करेगा. 

यह प्राथमिकी सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के जरिए समाज में नफरत और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के आरोप में दर्ज की गई है. वहीं, कंगना के संपत्ति विध्वंस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट 27 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगा.

बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के अनुसरण में प्राथमिकी दर्ज की गई, इसमें राजद्रोह का आरोप भी है. मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को रणौत और उनकी बहन के खिलाफ जांच का निर्देश दिया था. उनके वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि कंगना और रंगोली ने प्राथमिकी और मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.

याचिका में यह अनुरोध भी किया गया है कि पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए जारी समन पर भी रोक लगाई जाए और पुलिस को निर्देश दिया जाए कि वह उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करे. मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते रणौत और उनकी बहन को तीसरी बार समन जारी कर 23 और 24 नवंबर को दो समुदायों के बीच कथित रूप से दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए अपने बयान दर्ज कराने को कहा था.

इससे पहले मुंबई पुलिस ने कंगना रणौत और रंगोली को दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने के आरोपों के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए तीसरी बार 23 और 24 नवंबर को तलब किया था. पुलिस ने यहां के बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के निर्देश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुशी बदली मातम में, ट्रक ने मिट्टी कोड़ने जा रही आधा दर्जन महिलाओं को कुचला

Next Post

चांद से नमूने इकट्ठे करने के लिए चीन ने विशेष यान किया लॉन्च

Next Post
चांद से नमूने इकट्ठे करने के लिए चीन ने विशेष यान किया लॉन्च

चांद से नमूने इकट्ठे करने के लिए चीन ने विशेष यान किया लॉन्च

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d