BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान आंदोलन पर कंगना रनौत ने प्र‍ियंका-दिलजीत पर कसा तंज

by bnnbharat.com
January 26, 2021
in समाचार
किसान आंदोलन पर कंगना रनौत ने प्र‍ियंका-दिलजीत पर कसा तंज
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi:- दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसान परेड निकालने के दौरान लाल किले पर उपद्रव करने और अपने झंडे लहराने पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसा. उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, “तुम लोगों को बताना होगा. पूरी दुनिया आज हम पर हंस रही है, यही चाहिए था ना तुम लोगों को. बधाई हो!”

दरअसल किसानों के आंदोलन शुरू होने के बाद दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किए थे. प्रियंका ने लिखा था कि किसान तो हमारे सैनिक हैं, उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है. उनकी उम्मीदें पूरी होनी जरूरी है. लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि विवाद सुलझ जाए.

दिलजीत दोसांझ ने लिखा था कि कुछ लोग प्रदर्शन को हिंदू-सिख की लड़ाई बता रहे हैं. बात सिर्फ किसानों की हो रही है, धर्म की बात तो हो ही नहीं रही है. धर्म कभी भी लड़ाई की बात नहीं करता है.

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, “कैसे आज गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हमला किया गया. वहां खालिस्तान का झंडा लहराया गया है. ये साल पूरे देश के लिए कितना मुश्किल रहा. अभी हमारा देश कोरोना पैनडेमिक से उबरा है. हमने विजय पाई है. हम उन कुछ देशों में हैं जो बहादुरी के साथ इस लड़ाई में जीते हैं. लेकिन आप देख रहे हैं इन लोगों को जो खुद को किसान कह रहे हैं आतंकी हैं, जो इनको प्रोत्साहन दे रहे हैं और देते आए हैं, इनको सबके सामने तमाशा बनाकर रख दिया है.

कंगना ने कहा, “दुनिया में इसके बाद कुछ भी हमारी इज्जत नहीं रही है. जब भी देखो हम गंवारों की तरह, जब दूसरे देश का कोई आता है, प्रधानमंत्री आते हैं, हम बस नंगे होकर बैठ जाते हैं. इस देश का कुछ नहीं होने वाला है. देश कहीं नहीं जा रहा है. कोई देश को एक कदम आगे ले जाता है तो ये दस कदम पीछे ले जाते हैं. मैं तो कहूंगी उन सबको जेल में डालो जो इस कथित किसान आंदोलन को सपोर्ट कर रहे हैं. उनकी संपत्ति के सारे संसाधन छीने जाने चाहिए. सब मजाक बनकर रह गया है. इस देश की सरकार, सुप्रीम कोर्ट सब मजाक बनकर रह गया है.”

Sick and tired of riots and blood bath almost every month , Delhi, Bangalore and now again Delhi #दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ #RedFort pic.twitter.com/pWhXtOrqkx

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 26, 2021

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में किसान हिंसा के बाद हरियाणा सरकार सतर्क

Next Post

दिल्ली तांडव : लाल किले में समुदाय विशेष का झंडा फहराने पर सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील

Next Post
किसान टैक्टर रैली:- लाठी, तलवार, पत्थर और ट्रैक्टरों से उपद्रव देखें तस्वीरें

दिल्ली तांडव : लाल किले में समुदाय विशेष का झंडा फहराने पर सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d