BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से जंग जीतकर घर लौटीं कनिका कपूर, 14 दिन तक क्वारंनटाइन में रहना होगा

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in Uncategorized
कोरोना से जंग जीतकर घर लौटीं कनिका कपूर, 14 दिन तक क्वारंनटाइन में रहना होगा

कोरोना से जंग जीतकर घर लौटीं कनिका कपूर, 14 दिन तक क्वारंनटाइन में रहना होगा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सिंगर कनिका कपूर के फैंस के लिए गुड न्यूज है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 20 मार्च को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीजीएम) अस्पताल में भर्ती हुईं कनिका कपूर अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं. कनिका की लगातार दूसरी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है. इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

अस्पताल से ठीक होकर घर गईं कनिका कपूर

हालांकि घर लौटने के बाद भी कनिका को सतर्कता बरतने को कहा गया है. डॉक्टर्स की सलाह पर कनिका कपूर को अपने घर में 14 दिनों तक क्वारंनटीन में रहना पड़ेगा. बता दें, कनिका कपूर की लगातार कई रिपोर्ट्स कोरोना पॉजिटिव आई थीं. जिसके बाद उनके परिवारवाले काफी परेशान हो गए थे. हालांकि डॉक्टर्स का कहना था कि कनिका एकदम ठीक हैं. उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं. पांचवीं के बाद कनिका कपूर की अब छठी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है. इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Also Read This: JBVNL का कारनामा 

कई दिनों से अस्पताल में आइसोलेशन में रहते हुए कनिका अपनी फैमिली और बच्चों को काफी मिस कर रही थीं. वे अपने परिवार और बच्चों से वीडियो कॉल के जरिए बात किया करती थीं. कनिका के घर लौटने पर यकीनन ही सिंगर के परिवारवालों ने राहत की सांस ली होगी.

Also Read This: ब्रेकिंग: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव चौथा मरीज सामने आया

बता दें, कनिका कपूर के जब कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी तो सभी सकते में आ गए थे. कनिका पर आरोप था कि वे विदेश से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए वहां से भाग निकली थीं. उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. उन पर लापरवाही बरतने के आरोप भी लगे. जब कनिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो सिंगर का कहना था कि डॉक्टर्स उन्हें धमका रहे हैं. वहीं डॉक्टर्स का कहना था कि कनिका इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं. हालांकि तमाम विवादों के बीच अब कनिका ने कोरोना से जंग जीत ली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध धंधों में लिप्त तस्कर फिर सक्रिय, 2 गिरफ्तार

Next Post

CM योगी ने कहा, कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा

Next Post
CM योगी ने कहा, कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा

CM योगी ने कहा, कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d