ज्योत्सना
खूंटी: खूंटी पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली. कर्रा थाना क्षेत्र के बड़ाईक टोली के एक दुकानदार से सम्राट गिरोह के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले एक महिला समेत 4 अपराधियों सुरेंद्र गोप, प्रेम महतो, सबिता देवी और उत्पल बनर्जी को कर्रा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अपराधियों के पास से रंगदारी वसूलने में प्रयुक्त किया गया एक लाल रंग का अपाचे बाइक, तीस हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल और 1920 रुपये के साथ रक पर्स बरामद किया है. रंगदारी वसूलने वाले अपराधी 22 जुलाई को बाल किशुन के दूकान से बिस्किट खरीदा और एक पर्ची में मोबाइल नंबर आए 40 लाख रुपये की मांग की गई थी. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी.
Also Read This:- उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार दुर्घटना- हत्या? या हादसा?
खूंटी पुलिस अधीक्षक आलोक को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा बड़ाईक टोली के दुकानदार बाल किशुन बड़ाईक से सम्राट गिरोह के नाम पर 22 जुलाई को 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. इसी सूचना के आलोक में कर्रा थाना पुलिस की टीम बनाई गई और रंगदारी वसूलने के लिए बाइक से आये अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा. रंगदारी वसूलने में एक महिला भी शामिल है उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

