BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ देने का केजरीवाल ने किया ऐलान 

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ देने का केजरीवाल ने किया ऐलान 

रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ देने का केजरीवाल ने किया ऐलान 

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः विधानसभा में चर्चा के दौरान  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हिंसा में शहीद हुए हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने और एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान किया साथ ही कहा है कि यह दंगा दिल्लीवासियों ने नहीं बल्कि बाहरी और कुछ राजनीतिक लोगों ने फैलाया, जो नफरत की राजनीति करना चाहते हैं.

आज दिल्ली विधानसभा में सीएम ने कहा कि इस हिंसा से सबसे ज्यादा नुकसान दिल्लीवालों का हुआ है और इसलिए उन्हें हिंसा नहीं राजधानी के विकास को चुनना चाहिए.

सीएम ने कहा, ‘दिल्ली के लोगों को अमन चैन पसंद है. यहां दशकों से सभी धर्म व जाति के लोग भाईचारे के साथ रह रहे हैं. हमें दंगे फसाद नहीं चाहिए.

हमें दिल्ली को सुंदर बनाना है.’ केजरीवाल ने आगे कहा, ‘ये हिंसा दिल्ली के आम लोगों ने नहीं की. ये कुछ बाहरी, राजनीतिक, उपद्रवी और असामाजिक तत्वों ने किया.

‘ उन्होंने कहा कि इस हिंसा में हिंदू और मुसलमान दोनों का नुकसान हुआ है और इसलिए हिंसा नहीं बल्कि विकास के रास्ते आगे बढ़ना है.

उन्होंने पुलिस की तारीफ करते हुए केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, ‘हालांकि, कुछ मामले में ऐसा हुआ जब पुलिस वालों ने यह कहा कि ऊपर से कार्रवाई के आदेश नहीं हैं.’

उन्होंने कहा कि पुलिस वालों ने स्थिति संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन माहौल के अनुसार उनके पास संख्या कम थी.

हालांकि, उन्होंने कहा कि एक दो विडियो ऐसे सामने आए जिसमें पुलिस दंगाइयों की मदद करती दिख रही है और उसकी जांच होनी चाहिए.केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो-तीन दिन में जो हम कर सकते थे, हमने किया.

उन्होंने कहा, ‘ पूरी रात मैं जाग रहा था, हमारे साथी भी काम कर रहे थे. हम लोग कोशिश कर रहे थे पुलिस की मदद से फंसे परिवारों को निकाला जाए.

विधायकों ने बहुत कोशिश की. बीजेपी विधायकों से मीटिंग हुई, सब फील्ड में घूम रहे थे. कई जगह एमएलए और कार्यकर्ताओं की कोशिश के कारण दंगे रुके.

सीएम ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे राजधानी का सुनहरा भविष्य बनाने के लिए एकजुट हों. उन्होंने कहा, ‘समय आ गया है कि पूरे देश को कहना है कि बस बहुत हो गया.

नफरत की राजनीत बर्दाश्त नहीं होगा. भाई की भाई से लड़ाने, दंगे कराने की राजनीति नहीं होगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘दंगे के बीच अच्छी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

हिंदू इलाके में मुसलमानों को बचाया, मुसलमान इलाके में एक हिंदू परिवार को बचाया. ये दिल्ली वाले ये आम दिल्ली के नागरिक हैं हमारा भविष्य इनसे आगे बढ़ेगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वायरस को देखते हुए अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया स्थगित

Next Post

पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Next Post

पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d