BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केजरीवाल सरकार अभी भी छिपा रही है 75% कोरोना से होने वाली मौतें: कपिल मिश्रा

by bnnbharat.com
May 18, 2020
in Uncategorized
केजरीवाल सरकार अभी भी छिपा रही है 75% कोरोना से होने वाली मौतें: कपिल मिश्रा

केजरीवाल सरकार अभी भी छिपा रही है 75% कोरोना से होने वाली मौतें: कपिल मिश्रा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का कहर जारी है. इस घातक वायरस की वजह से देश में चौथी बार 31 मई तक के लॉकडाउन लगाना पड़ा है. इसके बावजूद संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है की दिल्ली की सरकार कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा छुपा रही है.

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहां, ‘इस ग्राफ में दिख रहा है कोरोना मौतों का भयानक सच. ये देश की सबसे बड़ी खबर होनी चाहिए. दिल्ली सरकार खुलेआम झूठ बोलती पकड़ी गई है. लाइन एकदम सीधी थी, सरकार मौतों को छिपा रही थी. हमनें झूठ पकड़ा, अभियान चलाया तो अचानक ग्राफ में लाइन ऊपर. अभी भी सरकार 75% कोरोना मौतें छिपा रही है.

इधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 11 दिन की अवधि में दोगुना हो रहे हैं. जैन ने रविवार को कहा कि शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ रही है और कई चिकित्सक, नर्स, पुलिस तथा बीएसएफ के जवान वायरस से संक्रमित हो रहे हैं.

कोविड-19 से मौत के वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आने को लेकर आलोचना का सामना कर रही दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट सौंपने को कहा है. इस सिलसिले में शहर के अस्पतालों को 10 मई को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई थी.

मंत्री ने कहा, ‘हम रिकॉर्ड का संकलन कर रहे हैं. हमें आशा है कि दो-तीन दिनों में प्रत्येक रिपोर्ट का संकलन हो जाएगा.  उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 148 हो गई है, जबकि संक्रमण के 422 नए मामले सामने आने के साथ अब तक कुल 9,755 मामले सामने आ चुके हैं. कुल 4,202 रोगी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि 5,405 मरीजों का इलाज चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हादसे के बाद प्रशासन सतर्क, पैदल जा रहे मजदूरों के लिये की गई बसों की व्यवस्था

Next Post

धैर्य रखें, सभी को वापस लाने के लिए कदम उठा रहे हैं: नीतीश कुमार

Next Post
धैर्य रखें, सभी को वापस लाने के लिए कदम उठा रहे हैं: नीतीश कुमार

धैर्य रखें, सभी को वापस लाने के लिए कदम उठा रहे हैं: नीतीश कुमार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d