नई दिल्ली: दिल्ली के विश्वास नगर से बीजेपी के नव-निर्वाचित विधायक ओपी शर्मा ने बुधवार (12 फरवरी) को एकबार फिर से अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी और भ्रष्ट आदमी करार दिया है.
रिपोर्ट के अनुसार, ओपी शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं, वह आतंकवादियों के साथ सहानुभूति रखते हैं, पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता की भूमिका निभाते हैं, भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं और तुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं. दरअसल, आतंकवादी शब्द उसके लिए उपयुक्त है.’

