BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जत्थेदार के खालिस्तान समर्थन में दिए गए बयान के बाद खालिस्तानी सक्रिय

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in समाचार
जत्थेदार के खालिस्तान समर्थन में दिए गए बयान के बाद खालिस्तानी सक्रिय
Share on FacebookShare on Twitter

अमृतसर:  ‘हर सिख चाहता है खालिस्तान’ श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के इस बयान के बाद से विदेश में बैठे खालिस्तानी सक्रिय हो गए है. खालिस्तान की मूवमेंट को हवा देने के लिए रेफरेंडम 2020 के माध्यम से पंजाब के नौजवानों को गुमराह कर रही संस्था सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को एक पत्र लिखा है.

 पंजाब में ‘तीसरे मोर्चे’ के गठन की तैयारी, सियासी दलों से बातचीत करेंगे रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा 
इसमें उन्होंने कहा है कि वह पंजाब में 4 जुलाई को रेफरेंडम 2020 के लिए मतदाता पंजीकरण शुरू कर रहा है. इस प्रयास में सिख फॉर जस्टिस श्री अकाल तख्त साहिब का आशीर्वाद चाहती है. पत्र में पन्नू ने चार जुलाई 1955 की उस घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री भीम सेन सच्चर के शासन काल के समय पंजाब पुलिस श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश कर गई थी.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस में नवजोत सिद्धू के कारण तेज हुई हलचल, उपेक्षित नेताओं की बढ़ी पूछ

पंजाबी सूबे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही तत्कालीन अकाली लीडरशिप और उनके हजारों समर्थकों को बाहर निकालने के लिए तत्कालीन जालंधर रेंज के पुलिस अधिकारी अश्वनी कुमार ने अगुवाई की थी. पन्नू ने जत्थेदार से आग्रह किया कि श्री दरबार साहिब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के 65वें वर्ष में इस साल चार जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास में शामिल होने के लिए संगत को आमंत्रित किया जाना चाहिए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हवाई ईंधन की कीमत में 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़त

Next Post

सारंडा के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सघन सर्च अभियान शुरु

Next Post
सारंडा के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सघन सर्च अभियान शुरु

सारंडा के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सघन सर्च अभियान शुरु

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d