BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

by bnnbharat.com
January 14, 2020
in समाचार
जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
Share on FacebookShare on Twitter

आज का राशिफल

मेष राशि : दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे. हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा. परिवार के सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं. अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे. आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी. आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे.

वृष राशि : आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है. आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा. आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा. दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे. प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपने प्रेमी के बारे में कोई भी राय न बनाएं. ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं. यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा.

मिथुन राशि : गाड़ी चलाते समय सावधान रहें. जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है. आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा. कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है. वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे. ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा.

कर्क राशि : आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी. सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है. दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा. पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है. प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है. किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों. और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएं, जो आपके क़रीबी है. इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा.

सिंह राशि : शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा. बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको मिल सकता है. अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें. अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है. आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे. ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा. काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे.

कन्या राशि : अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें. आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है. लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी. अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है. सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें. आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा. आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी. इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे. आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा.

तुलाराशि : अपनेऊँचेआत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें. भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे. आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा. अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए. उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है. कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए अपनी क्षमताओं को मांजने की कोशिश करे. आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे. खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है.

वृश्चिक राशि : आज के दिन जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए. दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे. बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं. सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है. प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा. जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं.

धनु राशि : आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं. पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा. पढ़ाई-लिखाई में कम रुचि के चलते बच्चे आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं. ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है. सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा. आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है. विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा.

मकर राशि : आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है. आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है. दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा. शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा. रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी. आपको अपने काम में बहुत बड़ा फ़ैसला लेना पड़ सकता है. समय पर तेज़ क़दम उठाना आपको औरों से आगे ले जाएगा. आप अपने सहकर्मियों से कोई उपयोगी सलाह भी पा सकते हैं. जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा.

कुंभ राशि : आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है. ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें. पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं. आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है. और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है. आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूं ही न गवाए.  लंबित परियोजनाए. पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी. जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे. आज आपको रंग ज़्यादा चटख नज़र आएंगे, क्योंकि फ़िजाओं में प्यार का ख़ुमार चढ़ रहा है.

मीन राशि : क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है. जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है. बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है. प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी. कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है. इसका भरपूर फ़ायदा उठाएं. इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे. आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है. आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है.

वास्तु टिप्स : भोजन ग्रहण करते समय थाली दक्षिण पूर्व दिशा की ओर रखें और पूर्व मुखी होकर भोजन करें.

पंडित सुनील तिवारी 
फोन नंबर :8527311727

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जन सहयोग से ही होगा क्षेत्र का विकास : जिग्गा मुंडा

Next Post

सुपर 200 के 68 बच्चों का हुआ मेडिकल चेकअप

Next Post
सुपर 200 के 68 बच्चों का हुआ मेडिकल चेकअप

सुपर 200 के 68 बच्चों का हुआ मेडिकल चेकअप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d