BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मीनाक्षी शेषाद्रि के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

by bnnbharat.com
November 16, 2019
in समाचार
मीनाक्षी शेषाद्रि के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  आज मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्मदिन है इस अवसर पर BNN BHARAT की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनायें.

तो आज उनके जन्मदिन पर आइये जानते है उनसे जुड़ीं कुछ ख़ास बातें…

अस्सी और नब्बे के दशक में फिल्मी परदे पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि सभी के दिलों की धड़कन थीं. 1983 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मीनाक्षी ने कई हिट फिल्में कीं.. और कई अवॉर्ड जीते. लोग ना सिर्फ मीनाक्षी की खूबसूरती के दिवाने थे बल्कि जिस तरह से एक्टिंग के दौरान वो हाव-भाव देती थीं वो सभी के दिलों को मोह लेता था. उन दिनों मीनाक्षी का नाम कुमार सानू से जोड़ा जाता था.

मीनाक्षी ने दामिनी, घातक, हीरो, मेरी जंग, शहंशाह, घर हो तो ऐसा, तूफान और घायल जैसी सुपरहिट फिल्में दे कर 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में राज किया. उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया.

  जानते हैं उनकी प्रोफेशनल जिंदगी के बारे  

मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म 16 नवंबर 1963 को झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था. मीनाक्षी शेषाद्रि ने सिर्फ 17 साल की उम्र में 1981 में मिस इंडिया का खिताब जीत लिया था. इसके बाद पेंटर बाबू फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. पर मीनाक्षी शेषाद्रि को बॉलीवुड में पहचान मिली सुभाष घई की फिल्म हीरो से. फिल्म में उनके अपोजिट थे, जैकी श्रॉफ. इसके बाद मीनाक्षी ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग की धाक जमा ली. 1991 और 1994 में उन्हें क्रमश: जुर्म और दामिनी के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया.

 मीनाक्षी  की निजी जिंदगी

बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका में रहने लगीं. उनकी एक बेटी और एक बेटा हैं. बेटी का नाम केंद्रा है और बेटे का नाम जोश है. 1996 में वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर घातक और फिर स्वामी विवेकानंद में नजर आई थीं. इसके बाद मीनाक्षी ने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली. लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा. टेक्सास में मीनाक्षी अपना ‘चैरिश डांस स्कूल’ चलाती हैं. यहां क्लासिकल डांस यानी भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कत्थक और ओडिसी जैसे डांस थीम सिखाती हैं.

जुर्म के प्रीमियर शो में कुमार शानू से मुलाकात

खबरों के मुताबिक मीनाक्षी की फिल्म ‘जुर्म’ में कुमार सानू ने ‘जब कोई बात बिगड़ जाए ‘ गाना गाया था. प्रीमियर शो के दौरान कुमार की मुलाकात मीनाक्षी से हुई. कहते हैं कि मीनाक्षी को देखते ही कुमार उन्हें अपना दिल दे बैठे थे. पर ये रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंच पाया.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी राजनीतिक दलों के बागी क्या बिगाड़ेंगे खेल

Next Post

केंद्र सरकार झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नहीं करेगी फॉरेस्ट एक्ट में संशोधन

Next Post
केंद्र सरकार झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नहीं करेगी फॉरेस्ट एक्ट में संशोधन

केंद्र सरकार झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नहीं करेगी फॉरेस्ट एक्ट में संशोधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d