BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पांचवें चरण के उम्मीदवारों को जानें, कौन है सबसे पढ़ा-लिखा, कौन करोड़पति

by bnnbharat.com
December 18, 2019
in Uncategorized
पांचवें चरण के उम्मीदवारों को जानें, कौन है सबसे पढ़ा-लिखा, कौन करोड़पति
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड विधानसभा चुनाव अंतिम दौर में पहुंच गया है. पांचवें और अंतिम चरण के चुनाव के लिए 20 दिसंबर को वोट डाले जाने हैं. चुनाव मैदान में पढ़े-लिखे से लेकर साक्षर उम्मीदवार तक हैं. इस चरण में चुनाव लड़ रहे करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी अच्छी है. भ्रष्टाचार और हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपी भी हैं. यह जानकारी प्रत्याशियों ने खुद चुनाव आयोग को दिये शपथ पत्र में दी है. अंतिम चरण के चुनाव में 237 प्रत्याशी मैदान में हैं. इसमें 29 महिलाएं भी किस्मत आजमा रही है. 208 पुरुष हैं.

पीएचडी और डॉक्टर भी रेस में

पांचवें चरण में चुनाव लड़ रहे प्रत्‍या‍शि‍यों के पास बड़ी-बड़ी डिग्री भी है. पीएचडी से लेकर डॉक्टर तक रेस में हैं. दो के पास पीएचडी और तीन के पास पीजी की डिग्री है. उम्मीदवारों में तीन डॉक्टर, एक एलएलबी, दो डिप्लोमाधारी, छह ग्रेजुएट, 10 इंटर और पांच मैट्रिक पास है. एक साहित्य भूषण, एक साक्षर, एक आठवीं पास और तीन नॉन मैट्रिक प्रत्‍याशी हैं.

कई के खिलाफ मामले दर्ज

इस चरण में चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्‍याशियों के खिलाफ सीबीआइ और निगरानी में मामले दर्ज हैं. जामा से जेएमएम प्रत्याशी सीता मुर्मू (सीता सोरेन) के खिलाफ हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप में सीबीआइ आरोप पत्र दायर कर चुका है. उनपर राज्यसभा चुनाव 2012 में एक करोड़ रुपये लेने का आरोप भी लगाया है. शिकारीपाड़ा से जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन पर भ्रष्टाचार के मामले में निगरानी थाने में प्राथमिकी दर्ज है. कृषि मंत्री रहने के दौरान इनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था. सारठ से जेएमएम की प्रत्याशी परिमल सिंह के खिलाफ धनबाद सीबीआइ में प्राथमिकी दर्ज है. उनपर सड़क निर्माण में गड़बड़ी करने के आरोप में सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज की थी.

बलात्कार के आरोपी भी खड़े

सबसे अधिक केस भाजपा प्रत्याशियों पर दर्ज हैं. झाविमो के 16 में 5, बसपा के 12 में 3, झामुमो के 11 में 6 और कांग्रेस के 4 में 2 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले हैं. भाजपा के बोरियो प्रत्याशी सूर्य नारायण हांसदा पर हत्या का केस दर्ज है. पोड़ैयाहाट से झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव और जामा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मैनुअल मुर्मू बलात्कार के आरोपी हैं.

शिक्षित उम्‍मीदवार

  • पीएचडी 02
  • एमबीए 01
  • डॉक्टर 03
  • एलएलबी 01
  • पीजी 03
  • स्नातक 06
  • इंटर 10
  • मैट्रिक 05
  • डिप्लोमा इंजनीयरिंग 02
  • नॉन मैट्रिक व साक्षर 03

दलवार करोड़पति

  • झामुमो 10
  • भाजपा 06
  • झाविमो 04
  • कांग्रेस 03
  • बसपा 03
  • आजसू 03
  • लोजपा 02
  • राजद 01
  • जदयू 01
  • एआइएमआइएम 01
  • रिपब्लिक पार्टी 01
  • पीपुल्स पार्टी 01
  • निर्दलीय 01

ये हैं करोड़पति उम्मीदवार

  • आलमगीर आलम, पाकुड़ कांग्रेस, 6.92 करोड़
  • अकील अख्तर, पाकुड़, आजसू, 36.52 करोड़
  • स्टीफन मरांडी, महेशपुर, झामुमो, 4.05 करोड़
  • नलिन सोरेन, शिकारीपाड़ा, झामुमो, 1.96 करोड़
  • हेमंत सोरेन, दुमका, झामुमो, 29.69 करोड़
  • लुईस मरांडी, दुमका, भाजपा, 9.06 करोड़
  • उदय शंकर सिंह, सारठ, झाविमो, 7.01 करोड़
  • परिमल कुमार सिंह, सारठ, झामुमो, 5.39 करोड़
  • मुमताज अंसारी, सारठ, एआइएमआइएम, 2.30 करोड़
  • रणधीर कुमार सिंह, सारठ, भाजपा, 5.05 करोड़
  • अशोक कुमार, पोड़ेयाहाट, झामुमो, 1.65 करोड़
  • प्रदीप यादव, पोड़ैयाहाट, झाविमो, 1.39 करोड़
  • अमित कुमार मंडल, गोड्डा, भाजपा, 7.57 करोड़
  • रवींद्र महतो, गोड्डा, जदयू, 4.04 करोड़
  • संजय प्रसाद यादव, गोड्डा, राजद, 14.59 करोड़
  • दीपिका पांडेय सिंह, महगामा, कांग्रेस, 4.80 करोड़
  • अशोक कुमार, महगामा, भाजपा, 2.59 करोड़
  • सीता मुर्मू, जामा, झामुमो, 4.23 करोड़
  • स्टेफी तेरेसा मुर्मू, जामा, आजसू, 3.19 करोड़
  • संजय आनंद झा, जरमुंडी, बसपा, 33.97 करोड़
  • देवेंद्र कुंवर, जरमुंडी, भाजपा, 2.59 करोड़
  • सीताराम पाठक, जरमुंडी, निर्दलीय, 3.65 करोड़
  • संजय कुमार जरमुंडी, झाविमो, 4.02 करोड़
  • जयंत बनर्जी, नाला, लोजपा, 2.39 करोड़
  • आरिफ अंसारी, जामताड़ा, बसपा, 1.85 करोड़
  • बीरेंद्र मंडल, जामताड़ा, भाजपा, 2.52 करोड़
  • इरफान अंसारी, जामताड़ा, कांग्रेस, 2.64 करोड़
  • रामेश्वर मंडल, राजमहल, पीपुल्स पार्टी, 1.13 करोड़
  • किताबुद्दीन शेख, राजमहल, झामुमो, 2.25 करोड़
  • ताजुद्दीन, राजमहल, आजसू, 6.66 करोड़
  • भगवान यादव, राजमहल, रिपब्लिकन, 1.44 करोड़
  • प्रदीप कुमार सिंह, राजमहल, बसपा, 1.14 करोड़
  • लोबिन हेम्ब्रम, बोरिया, झामुमो, 1.22 करोड़
  • बाबू राम मुर्मू, बोरियो, झाविमो, 5.01 करोड़
  • हेमंत सोरेन, बरहेट, झामुमो, 29.69 करोड़
  • दिनेश विलियम मरांडी, लिट्टीपाड़ा, झामुमो, 1.88 करोड़

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नागरिकता कानूनके खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की युवाओं से अपील

Next Post

संथाल परगना से झामुमो का होगा सूपड़ा साफ: भाजपा

Next Post
संथाल परगना से झामुमो का होगा सूपड़ा साफ: भाजपा

संथाल परगना से झामुमो का होगा सूपड़ा साफ: भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d