मेष :- प्रसन्नता एवं उत्साह बने रहेंगे. अज्ञात भय सताएगा. प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है. कार्य समय-समय पर बनते रहेंगे. प्रमाद न करें. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे. धनलाभ सुगमता से होगा.
वृष :- व्यवसाय ठीक चलेगा. आय होगी. संतुष्टि नहीं होगी. जोखिम न उठाएं. जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. घर-परिवार की चिंता रहेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें.
मिथुन :- आशंका-कुशंका रहेगी. प्रयास करते रहें. अनुकूलता होती रहेगी. दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें. लाभ होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यस्तता रहेगी. आराम का समय नहीं मिलेगा. चोट व रोग से बचें. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. कानूनी बाधा दूर होगी.
कर्क :- बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. पारिवारिक उन्नति होगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. लाभ में वृद्धि होगी. प्रमाद से बचते हुए कोशिश करें. शत्रु पस्त होंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी.
सिंह :- वरिष्ठजनों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा. कल के काम आज ही निबटा लें. अटके कार्यों में गति आएगी. यात्रा मनोरंजक रहेगी. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी.
कन्या :- व्यवसाय ठीक चलेगा. आय से संतोष नहीं होगा. धैर्य रखें. परिवार में मतभेद हो सकता है. पुराना रोग उभर सकता है. लापरवाही न करें. काम में मन नहीं लगेगा. बुरी सूचना मिल सकती है. चिंता तथा तनाव रहेंगे. विवाद को बढ़ावा न दें.
तुला :- भागदौड़ अधिक होगी. शारीरिक कष्ट संभव है. समय बेहतर है. प्रसन्नता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. जल्दबाजी न करें. कानूनी अड़चन आ सकती है. थोड़े प्रयास से ही कार्य पूर्ण होंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धनलाभ होगा.
वृश्चिक :- परिवार के सदस्य सहायता करेंगे. मतभेद समाप्त होंगे. लाभ होगा. यात्रा सुखद रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. धनहानि संभव है. व्यवसाय ठीक चलेगा. घर में अतिथियों का आगमन होगा. व्यय होगा. शुभ सूचना प्राप्त होगी. प्रसन्नता रहेगी.
धनु :- लॉटरी-सट्टे से दूर रहें. बेचैनी रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है. विरोध होगा. अपेक्षाकृत कार्य समय पर पूर्ण होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार प्राप्त होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है.
मकर :- शांति बनाए रखें. अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें. धोखा खा सकते हैं. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय कम रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. बनते कामों में विलंब होगा. बेवजह कहासुनी हो सकती है.
कुंभ :- स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिवार की आवश्यकताओं पर खर्च होगा. चिंता रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी से बचें.
मीन :- पूजा-पाठ में मन लगेगा. किसी साधु-संत से मुलाकात होगी. तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्यसिद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.

