BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें…वो कौन से डाइट है जो सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए हैं रामबाण ?

by bnnbharat.com
November 25, 2019
in समाचार
जानें…वो कौन से डाइट है जो सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए हैं रामबाण ?
Share on FacebookShare on Twitter

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए स्वेटर ,जैकेट वैगेरह हम बहुत कुछ इस्तेमाल करते है फिर भी हम ठंढ़ से नहीं बच पाते. जरा सोचिये अगर हमारा शरीर अंदर से गर्म रहे तो ? सर्दियां खान-पान के लिहाज से काफी अहंम होती है, क्योंकि सर्दियों में हम ऐसी चीजें ज्यादा खाते हैं जिनसे हमारे शरीर को गर्मी मिलती है.   लेकिन शरीर को चाहे कितने ही गर्म कपड़ों से क्यों ना ढक लिया जाए पर ठंड से लड़ने के लिए बॉडी में अंदरूनी गर्मी होनी चाहिए. साथ सर्दियों में कई सुपरफूड्स (Superfoods) मार्केट में आ जाता हैं, जो हमारे स्वास्थ्य (Health) के लिए रामबाण हो सकते हैं. आज हम आपको ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ आपको सर्दियों में ठंड से बचाएंगे बल्कि आपको कई सारे स्वास्थ्य (Health) लाभ दे सकते हैं.

शरीर में अगर अंदर से खुद को मौसम के हिसाब से ढालने की क्षमता हो तो ठंड कम लगेगी और कई बीमारियां भी नहीं होंगी. यही कारण है कि ठंड में खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देने को आयुर्वेद में बहुत महत्व दिया गया है. तो आईए जानते हैं इन सुपरफूड्स को .

1. बादाम

बादाम कई गुणों से भरपूर होते हैं. इसका नियमित सेवन अनेक बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकता है. अक्सर माना जाता है कि बादाम खाने से याददाश्त बढ़ती है, लेकिन यह ड्राई फ्रूट कई रोगों से लड़ने में भी मददगार हो सकता है. इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है, जो सर्दियों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है. बादाम में डायबिटीज को निंयत्रित करने का गुण होता है. इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

2. अदरक

क्या आप जानते हैं कि रोजाना के खाने में अदरक शामिल कर बहुत सी छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है. सर्दियों में इसका किसी भी तरह से सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं. इससे शरीर को गर्मी मिलती है और डाइजेशन भी सही रहता है.

3. बाजरा

कुछ अनाज शरीर को सबसे ज्यादा गर्मी देते है. बाजरा एक ऐसा ही अनाज है. सर्दी के दिनों में बाजरे की रोटी बनाकर खाएं. छोटे बच्चों को बाजरा की रोटी जरूर खाना चाहिए. इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण भी होते है. दूसरे अनाजों की अपेक्षा बाजरा में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है. इसमें वह सभी गुण होते हैं, जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है. बाजरा में शरीर के लिए आवश्यक तत्व जैसे मैग्नीशियम,कैल्शियम,मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन, फाइबर, विटामिन- बी, एंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.

4. शहद

शरीर को स्वस्थ, निरोग और उर्जावान बनाए रखने के लिए शहद को आयुर्वेद में अमृत भी कहा गया है. यूं तो सभी मौसमों में शहद का सेवन लाभकारी है, लेकिन सर्दियों में तो शहद को जरूरी माना जा सकता है. इन दिनों में अपनी डाइट में शहद को जरूर शामिल करें. इससे पाचन क्रिया में सुधार होगा और इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ेगा.

5. ओमेगा 3 फैटी एसिड

सर्दियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड सबसे अच्छा फूड होता है. यह मुख्य रूप से मछलियों में पाया जाता है. सर्दियों में दिनों में मछली का सेवन करें, इससे शरीर को गर्मी मिलती है. इसमें जिंक भरपूर मात्रा में होता है है. इसलिए यह शरीर का इम्यूनिटी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखने में मददगार हो सकता है.

6. मूंगफली

मूंगफली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स आदि तत्व इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं. सर्दियों में मूंगफली का सेवन करने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं. इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें.

7. सब्जियां 

अपनी खुराक में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें. सब्जियां, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं. सर्दियों के दिनों में मेथी, गाजर, चुकंदर, पालक, लहसुन बथुआ का सेवन करें. इनसे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.

8. तिल

सर्दियों के मौसम में तिल खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है. तिल के तेल की मालिश करने से ठंड से बचाव हो सकता है. तिल और मिश्री का काढ़ा बनाकर खांसी में पीने से जमा हुआ कफ निकल जाता है. तिल में कई तरह के पौषक तत्व पाए जाते हैं जैसे, प्रोटीन, कैल्शियम, बी कॉम्प्लेक्स और कार्बोहाइट्रेड.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गाड़ियों की जांच में मिले 4 लाख, 76 हजार रुपये

Next Post

यमुना के किनारे बनाया जाएगा ‘वाटर बफर जोन’

Next Post
यमुना के किनारे बनाया जाएगा ‘वाटर बफर जोन’

यमुना के किनारे बनाया जाएगा 'वाटर बफर जोन'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d