BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोडरमा पुलिस का सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी गोगा सरदार गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 23, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

हत्या, लूट एवं अपहरण के कोडरमा थाना में 14 एवं रजौली थाना में 04 मामले हैं दर्ज

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र में दो दशक से सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी गोगा राम उर्फ गोगा सरदार उर्फ अखिलेश सिंह, पिता सुरेश राम (बाराकुरा, मेघातरी) को कोडरमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कुख्यात गोगा राम पर कोडरमा थाना में हत्या, लूट, अपहरण आदि से सम्बंधित कुल 14 मामले दर्ज हैं। वही सात मामलों में उस पर न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था। साथ ही रजौली थाना (बिहार) में भी उस पर चार मामले दर्ज हैं। वहीं जिले के पुलिस कप्तान एम. तमिलवाणन ने गोगा राम से कोडरमा थाना में घंटों पूछताछ की तथा कई जानकारी ली।

गोगा सरदार

एसपी द्वारा गठित छापामारी दल में थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर, एएसआई अशोक सिंह, हवलदार कामाख्या सिंह, आरक्षी राज कुमार यादव, कुणाल कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। पुछताछ के मौके पर एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद एवं कोडरमा थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर मौजूद थे।

न्यायालय द्वारा सात मामलो में गोगा पर निर्गत था वारंट।
कोडरमा। कुख्यात अपराधी गोगा राम पर कोडरमा थाना में कांड संख्या 222/18, स्थायी वारंट एसटी नम्बर 46/05, 105/14, 106/14, 103ए/15, 111/14 एवं जीआर नं. 1105/14 में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट व कुर्की वारंट निर्गत था। वहीं उस पर कोडरमा थाना कांड संख्या 142/03, 150/03, 157/03, 180/03, 540/05, 541/05, 180/09, 214/10, 274/10, 290/12, 162/14, 06/15, 2381/15, 222/18 सहित रजौली थाना में कांड संख्या 246/12 एवं वर्ष 2008 में नवादा जिले के हिसुआ थाना में हत्या करने, झांझरी माईंस रजौली के मैनेजर का अपहरण करने तथा भानेखाप माईंस के मैनेजर का अपहरण करने के मामले में भी वह नामजद है।

वहीं दुसरी ओर कोडरमा थाना कांड संख्या 214/10, दिनांक 10/06/10 में 302/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमे उसने मेघातरी बस स्टैंड के ठिकेदार राजो लाल की निर्मम हत्या गोली मारकर कर दी थी। वर्तमान में वह बिहार राज्य के नवादा जिले के अकबरपुर थाना अंतर्गत कोयरीबिगहा में रह रहा था, जहां से पुलिस ने बीती रात्रि उसे गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फेसबुक और व्हाट्सएप को ठगी का जरिया बना रहे ठग

Next Post

डीसी के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गयी

Next Post

डीसी के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गयी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d