BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में कोविड-19 की जांच में हजार गुना का हुआ इजाफा: ICMR

by bnnbharat.com
May 21, 2020
in Uncategorized
भारत में कोविड-19 की जांच में हजार गुना का हुआ इजाफा: ICMR
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दावा किया है कि भारत में कोरोना जांच की दर में हजार गुना वृद्धि हुई है. आईसीएमआर ने कहा कि 20 मई को सुबह नौ बजे तक कुल 25,12,338 नमूनों की जांच की गई और जांच की क्षमता बढ़ाकर हर दिन एक लाख तक की गई.

संस्थान के एक बयान के मुताबिक दो महीने पहले प्रति दिन 100 से कम कोविड-19 की जांच से शुरूआत करने के बाद शोध संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, जांच प्रयोगशालाओं, मंत्रालयों, एयरलाइनों और डाक सेवाओं के समर्पित दलों के एक साथ मिलकर काम करने से महज 60 दिनों में जांच की संख्या 1000 गुना तक बढ़ गई. शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था ने कहा कि जनवरी में भारत के पास कोविड-19 की जांच के लिए केवल एक प्रयोगशाला थी। उसने कहा, ‘आज देशभर में 555 प्रयोगशालाएं हैं.

गौरतलब है कि देश में कोरोना के कारण हर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं और कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 1,12,028 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1,12,028 मामले सक्रिय हैं. वहीं इस खतरनाक वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 45,422 पहुंच चुकी है और इससे 3,434 लोगों ने अपनी जान गंवा दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विनाशकारी चक्रवात: अम्फान ने मचाई भारी तबाही, अब तक 12 की मौत

Next Post

कानपुर से बिहार गए मजदूर, बोले धन्यवाद

Next Post
कानपुर से बिहार गए मजदूर, बोले धन्यवाद

कानपुर से बिहार गए मजदूर, बोले धन्यवाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d