बरकट्ठा:बरकट्ठा विधानसभा में भाजपा का नींव रखने वाले पूर्व विधायक खगेन्द्र प्रसाद की पुत्रवधु कुमकुम देवी ने जेवीएम छोड़कर भाजपा का दामन थामी।भाजपा प्रदेश कार्यालय में कुमकुम ने सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि पुराने घर की याद सत्ता रही थी।साथ ही कहा हम जहाँ भी जाते थे मुझे भाजपा छोड़ने से लोग नाराज थे।लोगो की भावनाओं को देखते हुए मुझे पुराने घर मे आना पड़ा।मेरा मकसद जनता की सेवा करना है।जनता ही हमारा मालिक है ।भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर स्थानीय विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कुमकुम देवी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।विधायक ने कहा भाजपा राष्ट्रहित की पार्टी है।जो सबका साथ,सबका विकास एवं सबका विश्वास पर संकल्पित है।भाजपा में लोग सदस्य बनने के लिए उमड़ रहे है।भाजपा संगठन पर्व 2019 मना रही है।जिसमें लोगो से अपील किया गया है कि भाजपा के साथ जुड़े और भाजपा सशक्त बनावें, देश को सशक्त बनावे।