रांची : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज एलए गार्डेन हाई स्कूल, लोअर चुटिया में ऑनलाइन क्लासेज के जरिये सभी बच्चो को योग के विभिन्न आसन कराये गए. यह भी बताया गया की 21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन बोला जाता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है. बच्चो को यह बताया गया की योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है.
इस अवसर पर बच्चो ने योग से संबन्धित पोस्टर बनाए , विभिन्न आसनो को करते हुए अपने पोस्टर मे दर्शाया। बड़े बच्चो को योग की मुद्राएँ करते हुए 3 मिनट का विडियो बना कर भेजना था जिसे उन्होने बखूबी किया साथ ही योग करने के फायदे भी गिनाए.
स्कूल के प्राचार्य श्री टी.के. गुप्ता ने सभी बच्चो के कार्य की सराहना की और कहा की हमारी बदलती जीवन- शैली में योग बहुत जरूरी है इससे हमारे भीतर एकाग्रता आती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है.

