BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

LAC विवाद: भारत-चीन की बनी सहमति, टैंक और आर्मी जवान हटे पीछे

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
LAC विवाद: भारत-चीन की बनी सहमति, टैंक और आर्मी जवान हटे पीछे
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत-चीन की सीमा पर पिछले कुछ दिनों में गतिरोध कम हुआ है. आज ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सेनाओं को पीछे हटाए जाने को लेकर भारत और चीन के बीच सहमति बनी है. इससे पहले बुधवार को चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि भारत और चीन की सेना पीछे हट रही है. अब इस डिसइंगेजमेंट का वीडियो सामने आया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों देशों के सैन्य अधिकारी हाथ मिला रहे हैं. इसके बाद भारत और चीन सेना की सेना टैंक एक-एक कर पीछे हट रहा है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि पैंगोंग झील क्षेत्र में चीन के साथ सेनाओं के पीछे हटने का जो समझौता हुआ है, उसके अनुसार दोनों पक्ष अग्रिम तैनाती को चरणबद्ध तरीके से हटाएंगे . उन्होंने कहा, ”चीन अपनी सेना की टुकडि़यों को उत्तरी किनारे में फिंगर आठ के पूरब की दिशा की तरफ रखेगा. इसी तरह भारत भी अपनी सेना की टुकडि़यों को फिंगर तीन के पास अपने स्थायी ठिकाने धन सिंह थापा पोस्ट पर रखेगा.”

उन्होंने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई दक्षिणी किनारे वाले क्षेत्र में भी दोनों पक्षों द्वारा की जाएगी. उन्होंने कहा, ”ये कदम आपसी समझौते के तहत बढ़ाए जाएंगे तथा जो भी निर्माण आदि दोनों पक्षों द्वारा अप्रैल 2020 से उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर किया गया है, उन्‍हें हटा दिया जाएगा और पुरानी स्थिति बना दी जाएगी.”

पिछले नौ महीने से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है. इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सितम्बर, 2020 से लगातार सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर दोनों पक्षों में कई बार बातचीत हुई. रक्षा मंत्री ने कहा कि सेनाओं को पीछे हटाने के लिए आपसी समझौते के तहत तरीका निकाले जाने को लेकर वरिष्ठ कमांडर स्तर की नौ दौर की बातचीत भी हो चुकी है. उन्होंने कहा इसके अलावा राजनयिक स्तर पर भी बैठकें होती रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काला हिरण मामला: जोधपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की अपील

Next Post

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर पर लगा धार्मिक भेदभाव का आरोप

Next Post
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर पर लगा धार्मिक भेदभाव का आरोप

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर पर लगा धार्मिक भेदभाव का आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d