BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आतंकवादियों के पास हथियारों की कमी : लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in Uncategorized
आतंकवादियों के पास हथियारों की कमी : लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह

Lack of arms with terrorists: Lt Gen Ranbir Singh

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने आतंकवादियों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उनके मुताबिक इन दिनों आतंकवादी कश्मीर में हथियारों की कमी का सामना कर रहे हैं. यही कारण है कि वो पुलिस थानों को निशाना बनाकर उनसे हथियार छीनने की नापाक कोशिशों में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस समय पाकिस्तान संकट में है और जम्मू-कश्मीर में हथियार भेजने के विभिन्न तरीकों को अपना रहा है.

पिछले महीने ही पीडीपी के जिला प्रधान एडवोकेट नासिर हुसैन शेख को बंधक बनाकर आतंकियों ने उनके अंगरक्षक की इंसास राइफल लूट ली थी. रातभर बंधक बनाने के बाद हथियारबंद तीन आतंकी पीडीपी नेता के भाई की कार लेकर भाग निकले.

वहीं मार्च में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने हथियार छीनने की घटना में शामिल होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था. दक्षिण कश्मीर के कुंडूलन इलाके में एक एटीएम गार्ड से 12-बोर की राइफल छीन ली गई थी.

पिछले साल दिसंबर में शोपियां में ही जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने एक निगरानी चौकी के चार पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हमले के बाद आतंकवादी पुलिसकर्मियों की तीन सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) भी अपने साथ ले गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाक की चाल, ब्लैक लिस्ट होने के डर से हाफिज के 4 आतंकी गिरफ्तार

Next Post

लाचार माता-पिता ने अपनी बेटी के लिए दया मृत्यु की लगाई गुहार

Next Post
लाचार माता-पिता ने अपनी बेटी के लिए दया मृत्यु की लगाई गुहार

लाचार माता-पिता ने अपनी बेटी के लिए दया मृत्यु की लगाई गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d