BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नौकरी के नाम पर ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

बरेली: अस्पताल में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने जिला अस्पताल के चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब कर्मचारियों के बयान दर्ज कर आगे की जांच करेगी.

नौकरी के नाम पर लोगों को ठगा

दरअसल, तीन दिन पहले एसएसपी ऑफिस में करीब 50 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे. इन लोगों ने जिला अस्पताल के कर्मचारियों पर नौकरी के नाम पर ठगने का आरोप लगाया था. लोगों ने अपनी शिकायत में कहा था कि चार कर्मचारियों ने 300 बेड के अस्पताल में नौकरी दिलाने का वादा किया था. लोगों ने बताया कि उन्हें योग्यता के अनुसार, अस्पताल में वार्ड बॉय, सुपरवाइजर, नर्स, चपरासी, सफाईकर्मी की नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था. इसके लिए कर्मचारियों ने उनसे पांच-पांच लाख रुपये मांगे थे. नौकरी से पहले तीन-तीन लाख और नौकरी के बाद दो-दो लाख रुपये मांगे गए.

विश्वास में आकर सभी लोगों ने तीन-तीन लाख रुपये जमा करा दिए. पैसे जमा कराने के बाद सभी का मेडिकल करवाकर नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए. जब सभी लोग नौकरी के लिये नियुक्ति पत्र लेकर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि ये नियुक्ति पत्र फर्जी हैं, जिसके बाद इन सभी को अहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हुए हैं.

चार कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

एसपी सिटी ने बताया कि एसएसपी से मामले की शिकायत की गई थी. एसएसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच के आदेश दिए थे. सीओ सिटी ने इस मामले में ठगी के शिकार हुए लोगो के बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी. एसएसपी के आदेश पर जिला अस्पताल के चार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब इस मामले में कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैच के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची महिला विधायक के साथ छेड़छानी, सरेआम जड़ा करारा थप्पड़

Next Post

पर्यटकों के लिए इस दिन से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन

Next Post
पर्यटकों के लिए इस दिन से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन

पर्यटकों के लिए इस दिन से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d