जमशेदपुर: ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक समाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर के द्वारा सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक समागम बांधने के लिए ललित नारायण मिश्र रथ एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से रवाना किया गया.
ललित रथ को जीरेन जेवियर टोपनो हेड अर्बन सर्विसेज टाटा स्टील के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह रथ कोल्हान प्रमंडल मे भ्रमण कर मैथिली भाषा भाषियों के बीच जागृति लाने का काम करेगी.
ललित रथ के द्वारा प्रत्येक मिथिला भाषियों के क्षेत्रों में समाजिक जागरुकता अभियान के तहत पहले चरण में दस नंबर बस्ती ,बारीडीह, एग्रीको सिदगोड़ा, से प्रचार अभियान प्रारंभ किया गया.
इस ललित रथ अभियान में अध्यक्ष परमा नंद झा , जीवछ झा ,अशोक कुमार झा पंकज , बच्चन झा , अशोक पाठक स्नेही , सुभाष झा ,राजीव कुमार ठाकुर ,सुजीत कुमार मिश्र ,पुरन झा ,बबलू झा , शिशिर कुमार झा , बैजू मिश्र , प्रमोद कुमार झा ,कोमल कान्त झा ,अमलेश झा , सुधा नंद झा , विजय चंद्र झा ,गोपाल जी चौधरी आदि अन्य कई मैथिल गण मौजूद थे.