BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालजी टंडन ने अपने काम से अलग छाप छोड़ी: राजनाथ सिंह

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in समाचार
लालजी टंडन ने अपने काम से अलग छाप छोड़ी: राजनाथ सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आज निधन हो गया. वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां आज सुबह उनका निधन हो गया.

लालजी टंडन के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी संवेदना जाहिर की है. राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर लालजी टंडन के साथ बिताए अपने समय को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश की एक कद्दावर शख़्सियत, लालजी टंडन के निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है. उनके सुपुत्र गोपालजी से फोन पर बात करके मैंने अपनी सम्वेदनाओं की अभिव्यक्ति की है.

टंडनजी के साथ मुझे लम्बे समय तक काम करने का अवसर मिला. उनका लम्बा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और उन्होंने अपने काम से एक अलग छाप छोड़ी है. स्वभाव से बेहद मिलनसार टंडनजी कार्यकर्ताओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे.

विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जो विकास कार्य कराये उसकी सराहना आज भी लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोग करते हैं. ईश्वर समस्त शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे. ओम शान्ति!’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

करंट से बच्चे की मौत, दो गंभीर

Next Post

रिलांयस जियो ने 5G प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए की स्पेक्ट्रम की मांग

Next Post
रिलांयस जियो ने 5G प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए की स्पेक्ट्रम की मांग

रिलांयस जियो ने 5G प्रौद्योगिकी के परीक्षण के लिए की स्पेक्ट्रम की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d