BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिवाली में उदास नजर आये लालू, बिहार चुनाव परिणाम के सदमे से उबर नहीं पाये है आरजेडी सुप्रीमो

by bnnbharat.com
November 15, 2020
in समाचार
लालू यादव को बड़ा झटका, नहीं मिल पाएगी पैरोल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में सजायफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष करीब तीन वर्षां से रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है. इस बीच लगभग एक दर्जन गंभीर बीमारियों से पीड़ित रहने के कारण दो वर्ष से अधिक समय से उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. फिलहाल कोरोना संक्रमणकाल में रिम्स निदेशक के खाली बंगले को ही विशेष वार्ड में तब्दील कर लालू प्रसाद का इलाज चल रहा है.

लालू प्रसाद की दीपावली इस बार बेरौनक रही. केली बंगले में दीये जरूरत जले, लेकिन लालू प्रसाद खासे उदास नजर आये. लालू प्रसाद की सेवा में लगे सेवादारों का मानना है कि फिलहाल वे बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से सदमे में नजर आ रहे है.

दिवाली के दिन भी लागू प्रसाद गुमसुग नजर आ रहे हैं. लालू प्रसाद के चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि जब से बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आया है, तब से लालू प्रसाद के व्यवहार में परिवर्त्तन देखा जा रहा है और उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही है. लालू प्रसाद को उम्मीद थी कि दिवाली की छुट्टी के पहले उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो जाएगी, लेकिन जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि 27 नवंबर तक बढ़ जाने से भी वे थोड़े तनाव में है.

डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि जब से चुनाव परिणाम आया है, तब से लालू यादव कुछ उदास नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों जब उनके स्वास्थ्य की जांच करने वह पहुंचे थे तो वह बात करने से काफी परहेज कर रहे थे. लालू यादव के मुख्य चिकित्सक डॉ उमेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले लालू यादव अपने सेवकों और डॉक्टर और अन्य चिकित्साकर्मियों से बात भी करते थे, लेकिन पिछले दिनों वह बातचीत करना काफी कम कर दिए हैं. 

वहीं, उनके खाने-पीने की दिनचर्या भी गड़बड़ा गई है, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट दर्ज की गयी है. चिकित्सकों का मामना है कि लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की स्थिति और बिगड़ती है, तो उन्हें डायलेसिस की जरूरत पड़ सकती है.

हालांकि फिलहाल वह अपने आप को धीरे-धीरे सामान्य कर रहे हैं और ये उम्मीद है कि जल्द से जल्द वो अपना दिनचर्या भी बदलेंगे. डॉ. उमेश प्रसाद के अनुसार, उनकी अगली जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है कि उनकी स्वास्थ्य सामान्य हो पाई है या नहीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएलएफआई नक्सलियों ने की गोलीबारी, लेवी की मांग

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने किया टीएमएच का निरीक्षण

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने किया टीएमएच का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री ने किया टीएमएच का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d