BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुष्ठ के विरूद्ध आखरी युद्धः उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in समाचार
कुष्ठ के विरूद्ध आखरी युद्धः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:  देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभगार में स्पर्श कुष्ठ जागरूक्ता अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जागरूकता अभियान को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूक्ता अभियान को वृहत रूप से जिला स्तर से लेकर पंचयात स्तर तक चलाया जाना हैं.

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि स्पर्श कुष्ठ उन्मुलन अभियान से जुड़ी सारी तैयारियां ससमय दुरूस्त कर लें. इसके अलावे उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को निदेशित किया कि अपने स्तर से जिले के सभी विद्यालयों में छात्र/छात्राओं को कुष्ठ उन्मुलन को लेकर विभिन्न गतिविधियों यथा- नाटक, निबंध लेखन, बाल संसद में चर्चा आदि का आयोजन कराया जाय साथ ही बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावक को भी स्पर्श कुष्ठ को लेकर फैली भ्रांतियां को प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाय.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निदेशित किया कि स्पर्श कुष्ठ उन्मुलन हेतु ग्राम स्तर, पंचयात स्तर पर आम सभा का आयोजन करवाया जाय ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी कुष्ठ के भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया जा सके. योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर उपायुक्त नैन्सी सहाय ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को निदेश दिया कि एल००डी० वैन, डिस्प्ले बोर्ड, नुक्कड़ नाटक एवं दैनिक समाचार के माध्यम से कुष्ठ बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियां, इसके लक्षण, उपचार आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कराये. साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निदेशित किया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी कुष्ठ उन्मुलन का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय एवं लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाय.

योजना के सफल क्रियान्वन को लेकर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि स्पर्श जागरूक्ता अभियान के दौरान वैसे लोग जिनका उचित इलाज हो चुका एव कुष्ठ से मुक्त हो चुके है वैसे लोगो के सक्सेस स्टोरी से लोगो को अवगत करायें, ताकि समाज में फैली भ्रांतियों को दुर किया जा सके.
बैठक में उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गठबंधन की सरकार है और मंत्रिमंडल का गठन शीघ्र हो जाएगा : कांग्रेस

Next Post

फ्लाई ओवर निर्माणकर्ता एजेंसी करेगी यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम

Next Post
फ्लाई ओवर निर्माणकर्ता एजेंसी करेगी यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम

फ्लाई ओवर निर्माणकर्ता एजेंसी करेगी यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d