रांची : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य में में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. आज लातेहार के भाजपा जिला महामंत्री जयवर्धन सिंह की सरेआम हत्या हो गई. इसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है. सरकार अपराधियों को तत्काल पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करे. कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी.

