BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था चरमरा गई, अपराधियों की है बहार: तेजस्वी

by bnnbharat.com
November 29, 2020
in समाचार
तेजस्वी यादव ने कहा, बीमारी लेकर आए हवाई जहाज वाले और भुगते पैदल चलने वाले
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: गोपालगंज में दिनदहाड़े डबल मर्डर और राजधानी पटना में सरेआम बीच सड़क पर महिला की हत्या के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के ऊपर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने सुशासन बाबू को ‘महाजंगलराज के महाराजा’ करार दिया है. तेजस्वी ने ट्वीट कर राज्य के अंदर लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था चरमरा गई है. राज्य के अंदर अब अपराधियों की बहार है. बेखौफ क्रिमिनल गोलियों की बौछार कर रहे हैं. सूबे में व्यवसायियों पर कहर के साथ ही महाजंगलराज का हाहाकार है. चारो तरफ अराजक और डरावना माहौल बन गया है.

तेजस्वी ने अपराध को लेकर बिहार में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार को लेकर भी तंज कसा है. उन्होंने लिखा है कि “बिहार में विधि व्यवस्था समाप्त हो चुकी है. डबल इंजन ट्रेन में बैठे मुख्‍यमंत्री सुस्त,लाचार,बेबस और असहाय है. महाजंगलराज के महाराजा मौन क्यों है ?”

आपको बता दें कि बिहार में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आलाधिकारियों के साथ मीटिंग की थी. उन्होंने लॉ एंड आर्डर को लेकर हो रही किरकिरी के बीच नीतीश कुमार एक्शन में दिखे थे. हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव और गृह सचिव के साथ साथ डीजीपी से लेकर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी तलब किये गये. पहले उनसे पूछा गया कि आखिरकार क्यों अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. इसके बाद नीतीश कुमार ने पुलिसकर्मियों के लिए आदेश जारी किये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों के सीने पर पड़ने वाली लाठियां मोदी राज के कफन में आखिरी कील साबित होगी: कांग्रेस

Next Post

क्रूरता: 43 मजदूरों को रस्सी से बांधकर काटा गला

Next Post
क्रूरता: 43 मजदूरों को रस्सी से बांधकर काटा गला

क्रूरता: 43 मजदूरों को रस्सी से बांधकर काटा गला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d