नई दिल्ली: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई वी रामास्वामी नायकर का जन्म हुआ. आज ही के दिन भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ. इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ,
आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर…..
- 1630- अमेरिका के बोस्टन शहर की स्थापना.
- 1761- कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया.
- 1867- भारतीय कलाकार गगनेंद्रनाथ टैगोर का जन्म.
- 1876- बंगला भाषा के महान उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म.
- 1879- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई वी रामास्वामी नायकर का जन्म.
- 1948- हैदराबाद रियासत का भारत में विलय.
- 1949- दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना.
- 1950- भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म.
- 1956- भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन.
- 1957- मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ.
- 1974- बांग्लादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए.
- 1982- भारत और सीलोन (वर्तमान में श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया.
- 2011- न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरुआत.