नई दिल्लीः जमैका के क्रिकेटर क्रिस गेल ने अपने जमैका को कोविड -19 वैक्सीन डोनेट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद दिया है. एक वीडियो में गेल ने कहा “माननीय पीएम मोदी, भारत सरकार और भारत की जनता, मैं आप सभी को जमैका को वैक्सीन डोनेट करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. हम इसकी सराहना करते हैं. थैंक यू सो मच. भारत, मैं आप से जल्द ही मिलूंगा.”
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमें खुशी है कि वैक्सीन मैत्री दुनिया भर में हमारे दोस्तों तक पहुंच रही है. उन्होंने हमेशा इस प्रसिद्ध जमैकन को देखने में एक खुशी होती है. खुशी हुई कि दुनिया भर में हमारे दोस्तों तक पहुंच रही है. इस महीने की शुरुआत में जमैका ने भारत को कोरोना वायरस टीकों की 50,000 खुराक भेजने के लिए धन्यवाद दिया था.
एक ट्वीट में, जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस ने कहा था “मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि कल दोपहर को, हमें भारत सरकार द्वारा दान की गई एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 50,000 खुराक की पहली खेप मिली. हम भारत सरकार और भारत के लोगों को इस सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं.”पिछले हफ्ते वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स, रिची रिचर्डसन, जिमी एडम्स और रामनरेश सरवन ने वैक्सीन लेकर कैरेबियाई देशों की मदद करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया था. 8 मार्च को मेड इन इंडिया वैक्सीन वैक्सीन मैत्री पहल के तहत जमैका पहुंची थी.
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल टी 20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से 103 टेस्ट, 301 वनडे और 58 टी 20 I में खेले हैं

