रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के सरकारी शराब दुकान में बीती रात ताला तोड़ घुसे चोर. चोर ने सीसीटीवी कैमरे के माइक्रोफोन में चिपकाया स्पीकर और साथ में डीवीआर उखाड़ ले गए. चोर ने लगभग 10,000 नगद एवं 3 लाख मूल्य की शराब कि चोरी कि है. अब तक दुकनदार के अनुसार नुकसान का यहीं आकलन लगाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read This:- खूंटी में सम्राट गिरोह के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले 3 अपराधियों को कर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुकानदार के जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम वे सही से दुकान को बंद करके घर चले गए थे. रविवार सुबह जब उसने दुकान खोली तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था. और नकद और शराब गायब थे.

