BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

LJP वोट कटवा है, तो 2014 से क्यों रखे हैं साथ: चिराग पासवान

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, उनके प्रधान सचिव चला रहे हैं बिहार सरकार: चिराग पासवान
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में LJP अध्यक्ष चिराग पासवान और बीजेपी के बीच घमासान छिड़ गया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर चिराग पासवान ने बीजेपी को घेरा है. आजतक से खास बातचीत में चिराग ने कहा कि अगर हम वोट कटवा हैं तो बीजेपी ने 2014 से क्यों साथ रखा है? नीतीश कुमार के दबाव में बीजेपी ऐसे बयान दे रही है. उसे अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने साफ-साफ कहा कि नीतीश कुमार सीएम बने तो NDA में नहीं रहूंगा.

चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरे पिता (रामविलास पासवान) को बहुत सम्मान दिया. मैं पीएम के साथ हूं और उनका सम्मान करता हूं. चुनाव होली की तरह है. इसमें कई रंग दिखते हैं. होली की तरह चुनाव के बाद भी लोग नहा-धोकर तैयार हो जाते हैं. चिराग ने कहा कि 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला मेरा है. हम जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे. कुछ बीजेपी के नेता नीतीश कुमार के इशारे पर बयान दे रहे हैं, लेकिन बिहार में बीजेपी और एलजेपी की सरकार बनेगी.

दरअसल, शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि LJP बिहार के चुनावों में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी. LJP बिहार के चुनावों में सिर्फ एक वोट कटवा पार्टी बनकर रह जाएगी. प्रकाश जावड़ेकर ने स्पष्ट किया कि बिहार में केवल चार पार्टियां (बीजेपी, JDU, हम और वीआईपी) ही साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चिराग पासवान ने बिहार में एक अलग रास्ता चुना है, वह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारी कोई B या C टीम नहीं है. इसके साथ ही जावड़ेकर ने दावा किया कि NDA को बिहार के चुनावों में तीन-चौथाई बहुमत मिलेगा और चिराग की पार्टी वोटकटवा पार्टी के रूप में सामने आएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने BJP पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

Next Post

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू

Next Post
बजट चर्चां 8 जुलाई से शुरू हो सकती है : वित्त मंत्रालय

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट बनाने की प्रक्रिया शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d