BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

29 सितंबर को दुर्घटनाओं के खिलाफ केईआई कंपनी के कार्यालय का तालाबंदी

by bnnbharat.com
September 29, 2020
in समाचार
29 सितंबर को दुर्घटनाओं के खिलाफ केईआई कंपनी के कार्यालय का तालाबंदी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में बिजली विभाग और केबुल कंपनी केईआई की लापरवाही से लगभग प्रतिदिन हो रही दुर्घटना के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े के अंदर राज्य के विभिन्न हिस्सों में बिजली करंट लगने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गयी है, जबकि पिछले चौबीस घंटे के अंदर चार लोगों की मौत केईआई कंपनी की लापरवाही से मौत हो गई है, लेकिन निरंतर हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद बिजली विभाग की चुप्पी हैरत में डालने वाली है, वहीं दूसरी तरफ बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर आम जनों में काफी आक्रोश भी है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि आंदोलन के अगले चक्र में 29 सितंबर को राजधानी रांची के अशोक नगर स्थित केबुल कंपनी केईआई के दफ्तर में तालाबंदी किया जाएगा, जबकि 30 सितंबर को विद्युत विभाग के महाप्रबंधक संजय कुमार के आवास के बाहर पोल-खोलो कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी करतूतों के बारे में आमजन और आसपास के लोगों को जानकारी दी जाएगी.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि जिस तरह से राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बिजली करंट लगने से निरंतर हादसे हो रहे है,सरकार को अविलंब इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और दोषी अधिकारियों-अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही हादसे के शिकार आश्रितों और उनके परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पिछले छह महीने में बिजली करंट लगने से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके है, लेकिन एक भी मामले में बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों-अभियंताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनका मनोबल बढ़ गया है और आये दिन लगातार हादसों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, इसलिए सरकार तत्काल इस मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें श्री हनुमान के विभिन्न स्वरुपों की पूजा के लाभ

Next Post

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की कार्यप्रणाली तथा वित्तीय एवं वैधानिक स्थिति से कराएं अवगत: सरयू राय

Next Post
सरयू राय का बड़ा खुलासा, विभागों में संचिकाओं को किया जा रहा नष्ट

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की कार्यप्रणाली तथा वित्तीय एवं वैधानिक स्थिति से कराएं अवगत: सरयू राय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d