BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में वोट डालने के लिए लम्बी लाइन से मिलेगी निजात

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in Uncategorized
झारखंड में वोट डालने के लिए लम्बी लाइन से मिलेगी निजात

Long line to get votes in Jharkhand to get rid of

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वोट डालने के लिए अब आपको घंटो लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना नहीं पड़ेगा. झारखंड निर्वाचन आयोग ने आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सहूलियत के लिए इस बार टोकन आधारित व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है. आयोग मतदाताओं को बैंक की तर्ज़ पर टोकन जारी करेगा, टोकन लेकर मतदाता निर्धारित समय पर अपना वोट डाल सकेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि इस सिस्टम से मतदाताओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही वोटिंग पर्सेंटेज भी बढ़ेगा. उन्होंने यह भी बताया कि पोलिंग अफसर की सहमति मिलने के बाद कोई भी वोटर लाइन में खड़ा होने के बदले अपने घर जा सकेंगे. उनकी बारी के हिसाब से टोकन पर निर्धारित समय सीमा के भीतर मतदाताओं को बूथ पर आकर मतदान करना होगा. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आयोग इसके लिए बड़ी संख्या में वॉलेंटियर्स को इस काम में लगायेगा.

किसे होगा फायदा

टोकन आधारित वोटिंग सिस्टम से सबसे ज्यादा फायदा बूढ़े बुजुर्ग, गर्भवती महिला, छोटे बच्चों के साथ महिलाओं को होगा. जो लंबी लाइन में घंटो खड़े रहने की वजह से मतदान से दूर रहते है. इस सिस्टम से मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढने में भी वक्त जाया नहीं करना पड़ेगा, प्रशिक्षित वॉलेंटियर्स मतदाताओं को मतदान करने में मदद करेंगे.

झारखंड में मल्टिपल फेज़ में होगा चुनाव

झारखंड में इस बार भी मल्टिपल फेज़ में चुनाव होगा. आयोग ने 2014 में पांच चरणों में चुनाव संपन्न कराया था. इस बार भी चुनाव मल्टिपल फेज़ में होगा, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है. झारखंड में 18 जिले नक्सल प्रभावित है, यहां शांतिपूर्ण चुनाव कराना बड़ी चुनौती है, लेकिन आयोग ने चुनाव की पूरी तैयारी मुकम्मल कर ली है. इस बार 2 करोड़ 26 लाख मतदाता विधानसभा चुनाव में वोट करेंगे. पांच जनवरी 2020 को झारखंड विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इससे पहले सरकार गठन और चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद कहीं भी कर्फ्यू नहीं, जम्मू-कश्मीर में है शांति : अमित शाह

Next Post

नोबेल पाने वाले अभिजीत बनर्जी पर अनंत हेगड़े ने दिया विवादित बयान

Next Post
नोबेल पाने वाले अभिजीत बनर्जी पर अनंत हेगड़े ने दिया विवादित बयान

नोबेल पाने वाले अभिजीत बनर्जी पर अनंत हेगड़े ने दिया विवादित बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d