BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमी जोड़े का मुंह काला कर सिर पर मारे जूते, जुलूस भी निकाला

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
प्रेमी जोड़े का मुंह काला कर सिर पर मारे जूते, जुलूस भी निकाला
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा: अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव जाखा में पंचों के तुगलकी फरमान के बाद दंपति को जूतों की माला पहनाई गई. मुंह काले कर सिर पर जूते मारे गए, इसके बाद गांव में एक जुलूस निकाला गया.

आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच में मामला सही पाया गया. मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि गांव महुअर के मजरा ग्राम जखा निवासी एक विवाहित महिला के गांव के एक युवक से प्रेम संबंध थे. बात खुलने पर महिला के घर में लड़ाई झगड़ा होने लगा. जिसके बाद महिला का पति उसे लेकर शहर में ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र में रहने लगा. सात दिन पहले महिला अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई.

शुक्रवार की सुबह प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर गांव में पहुंचा. दोनों एक ही बिरादरी से हैं. इस बात पर गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया जिसके बाद गांव में पंचायत बैठी. आरोप है कि पंचायत में मौजूद पंचों ने फरमान सुनाया कि दोनों को जूते की माला पहनाकर मुंह काला करके पूरे गांव में जुलूस निकाला जाए.

इसी बीच किसी ने यह मांग रखी कि प्रेमी का सिर भी मुंडवा दिया जाए. ताकि लोग इससे सबक लें. कोई किसी के घर में बहन-बेटियों को प्रेम जाल में नहीं फंसाए. ऐसा ही हुआ. भीड़ में शामिल लोगों ने पहले दोनों को जूते की माला पहनाई.

उसके बाद उनके चेहरे काले कर दिए. इतना ही नहीं महिला और उसके प्रेमी के सिर पर पांच-पांच जूते भी मारे और नारे लगाते हुए दोनों का गांव में जुलूस निकाला. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और गांव के ही किसी युवक ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि कानून करोड़ों किसानों के फायदे के लिए लाए गए: पीयूष गोयल

Next Post

प्रेमी के साथ कमरे में थी पत्नी, पति ने बाहर से लगा दी कुंडी, बुला ली पुलिस

Next Post
मिनियापोलिस में 10 लोगों को मारी गोली, अश्वेत विरोध प्रदर्शन का बना था केंद्र

प्रेमी के साथ कमरे में थी पत्नी, पति ने बाहर से लगा दी कुंडी, बुला ली पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d