BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

LPG की बढ़ी मांग, पेट्रोल-डीजल की बिक्री में आई कमी

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in समाचार
LPG की बढ़ी मांग, पेट्रोल-डीजल की बिक्री में आई कमी

LPG की बढ़ी मांग, पेट्रोल-डीजल की बिक्री में आई कमी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोविड- 19 को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है. 14 अप्रैल तक किए गए इस लॉकडाउन की वजह से वाहनों के आवागमन पर रोक है, जिसके कारण देश में मार्च महीने में पेट्रोल की मांग 15.5 फीसदी और डीजल की मांग 24 फीसदी कम हुई है.

हालांकि इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (एलपीजी) की मांग बढ़ी है. लॉकडाउन की घोषणा के बाद लोगों ने घरेलू सिलिंडर की बुकिंग तेज कर दी जिससे इनकी खपत बढ़ी है. लोगों की रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग बढ़ने से मार्च में इनकी मांग 3.1 फीसदी बढ़कर 22.50 लाख टन पर पहुंच गई.

पेट्रोलियम उद्योग के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2020 में पेट्रोल की बिक्री एक साल पहले के इसी माह के 22 लाख टन से घटकर 15.59 लाख टन रह गई. इसी प्रकार देश में सबसे ज्यादा खपत वाले डीजल की खपत 24.2 फीसदी गिरकर मार्च में 48 लाख टन रह गई. इससे पहले मार्च 2019 में देश में 63.4 लाख टन डीजल की बिक्री दर्ज की गई थी.

मालूम हो कि आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है.

डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउनः बोरियत दूर करने के लिए अंताक्षरी और तंबोला सहारा

Next Post

कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तार

Next Post
कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तार

कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d