राजधानी में एसएसपी आफिस, केजीएमयू का टीजी हॉस्टल, एलडीए आफिस, शिक्षा निदेशालय में डेंगू के लारवा मिलें हैं। स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया की टीम को निरीक्षण के दौरान करीब 33 जगह डेंगू के लारवा मिलें है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक घरों में मिले लारवे को लेकर 704 लोगों को नोटिस जारी किया है। विभाग की तरफ से फोगिंग का कार्य नगर परिषद व पंचायतों को दिया गया है। शहर में फोगिंग की प्रक्रिया सुचारू है, लेकिन कई पंचायतों ने तो अभी तक फोगिंग मशीन तक नहीं खरीदी है। कारणवश वहां मच्छरों चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस साल अभी तक मलेरिया का 1 भी केस नहीं मिला है, वहीं पिछले साल 4 केस सामने आए थे। इस बार मलेरिया के कोई केस सामने नहीं आए, इसके लिए युवाओं के साथ विभाग की टीमें डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को मलेरिया की रोकथाम व लक्षणों के बारे में जागरूक कर रही है।

