देवघर: देवघर जिले के मधुपर के पनाह कोला में कल दिनदहाड़े चोरी की नीयत से घुसे स्थानीय एक शख्स ने गृहस्वामी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया और एक अन्य को घायल कर फरार हो गया.
इस घटना के विरोध में मधुपर शहर में लोगों ने देर शाम सड़क जाम भी किया और आज मधुपर बंद बुलाया है. लोग आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं कर पाने के कारण नाराज है.
मधुपुर बंद के कारण अधिकांश दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद है. लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन भी किया.
पुलिस की ओर से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है और अपराधियों के धरपकड़ के लिए छानबीन तेज कर दी गयी है.

