रांची: भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इन दिनों पपीते की ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू की है.धोनी ने अपने फॉर्म हाउस पर इसकी खेती की तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट की.
गौरतलब है कि धोनी इन दिनों रांची में हैं. टीम इंडिया में सलेक्शन नहीं होने के बाद वो ज्यादातर समय रांची में ही बीता रहे हैं. बुधवार को उन्होंने रांची के जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस भी की.