रांची: भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के मौके पर सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों को भाजपा महिला महिला मोर्चा की बहनें खुद से तैयार की गयी राखियां भेज रही हैं.
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ताओं ने देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों को अपनेपन का एहसास कराने के लिए इस बार खुद से राखियां तैयार करने में जुटी है.
महिला मोर्चा की रांची जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा का कहना है कि दिन रात देश की सेवा और सीमा की रक्षा में जुटे जवानों की लंबी आयु की कामना के साथ रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया गया है.
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ताओं ने मिलकर राखी बनाने का खर्च उठाया है और इनका मानना है कि सीमा की सुरक्षा लगे जवानों के बलिदान और कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता.
अपने घर-परिवार से दूर देश के विभिन्न हिस्सों और सीमा पर तैनात जवानों को भी रक्षाबंधन इस मौके का इंतजार रहता है, जब देश की बहनें उनकी सलामती की दुआ के साथ राखी भेजती है.