BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज

by bnnbharat.com
September 18, 2020
in समाचार
लगातार तीसरे दिन जारी रहा पेट्रोल, डीजल के दाम में कटौती

लगातार तीसरे दिन जारी रहा पेट्रोल, डीजल के दाम में कटौती

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इन दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 41 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में 54 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है.

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार पांचवें दिन तेजी का सिलसिला जारी है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव इन पांच दिनों में करीब चार डॉलर प्रति बैरल बढ़ गया है.

100 दिन में सबसे सस्ता हुआ डीजल

डीजल के दाम 100 दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. आईओसीएल की बेवसाइट पर दी गई कीमतों के मुताबिक, आज दिल्ली में डीजल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है. जिसके बाद यहां पर दाम 72.02 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं. जबकि 11 जून 2020 को डीजल के दाम 72.22 रुपए प्रति लीटर पर थे. यानि डीजल की कीमतों में यह 100 दिन की सबसे बड़ी गिरावट है.

शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 26 पैसे जबकि कोलकाता और मुंबई में 25 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 35 पैसे जबकि मुंबई में 37 पैसे और चेन्नई में 33 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 81.14 रुपये, 82.67 रुपये, 87.82 रुपये और 84.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल का भाव भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 72.02 रुपये, 75.52 रुपये, 78.48 रुपये और 77.40 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BPSC: 562 पदों के लिए निकाली अधिसूचना, प्रारंभिक परीक्षा 27 दिसंबर को

Next Post

पीएम मोदी ने सत्ता के गलियारे से ‘परिक्रमा संस्कृति’ खत्म की: नकवी

Next Post
सोनिया अपने पप्पूजी को राजनीतिक प्लेस्कूल भेजें: नकवी

पीएम मोदी ने सत्ता के गलियारे से 'परिक्रमा संस्कृति' खत्म की: नकवी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d