BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इटखोरी महोत्सव में मालिनी, ऋचा और मैथिली का होगा जलवा, गायकी से बांधेंगी समां

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in Uncategorized
इटखोरी महोत्सव में मालिनी, ऋचा और मैथिली का होगा जलवा, गायकी से बांधेंगी समां

इटखोरी महोत्सव में मालिनी, ऋचा और मैथिली का होगा जलवा, गायकी से बांधेंगी समां

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा: राजकीय इटखोरी महोत्सव में इस वर्ष भी बॉलीवुड तथा लोक गायकी के बड़े-बड़े कलाकार आएंगे. लोक गायकी के क्षेत्र में देश दुनिया में भारत का नाम रौशन कर चुकी मालिनी अवस्थी को इस बार भी इटखोरी महोत्सव में बुलाने का निर्णय लिया गया है. मालिनी अवस्थी के अलावा भक्ति लोकगीत में अपना परचम लहरा रही बिहार की मैथिली ठाकुर तथा बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ऋचा शर्मा को भी बुलाया जा रहा है.

मशहूर सूफी गायिका ममता जोशी तथा बृजवासी ग्रुप को भी बुलाने पर विचार किया जा रहा है. इस बार महोत्सव में कोलकाता का अंडर ग्राउंड अथॉरिटी बैंड भी अपना जलवा दिखाएगा. देश के इस मशहूर बैंड का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है. दिल्ली के वी वॉन नामक एक दिव्यांग ग्रुप को भी महोत्सव में बुलाने पर विचार चल रहा है. इस ग्रुप के सभी कलाकार दिव्यांग हैं. जो विभिन्न विषयों पर व्हील चेयर के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं. इसके अलावा महोत्सव में झारखंड का छऊ नृत्य तथा पाइका का भी कार्यक्रम होगा. महोत्सव के मंच पर स्थानीय कलाकारों को भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा. लेकिन इसके लिए स्थानीय कलाकारों को चतरा में आयोजित होने वाले ऑडिशन से गुजरना पड़ेगा. ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को ही महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी.

अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे बैठक

राजकीय इटखोरी महोत्सव को लेकर आगामी बैठक सात फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में होगी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह मां भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार करेंगे. उनके अलावा स्थानीय अंचल अधिकारी सह मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव बैद्यनाथ कामती, प्रखंड बीडीओ विजय कुमार, पुलिस निरीक्षक के पी चौधरी, थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के अलावा मंदिर प्रबंधन समिति तथा महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि राजकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन मां भद्रकाली मंदिर परिसर में होता है. ऐसे में मंदिर प्रबंधन समिति का भी दायित्व बनता है कि महोत्सव का आयोजन पूरी तरह सफल रहें. इसके लिए मंदिर प्रबंधन समिति क्या-क्या कर सकती हैं. इस पर 7 फरवरी को आयोजित होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NTPC में मजदूरों की मौत ने पकड़ा तूल, आक्रोशित मजदूर कर रहे प्रदर्शन

Next Post

11 फरवरी को लगेगा टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका : अमित शाह

Next Post
11 फरवरी को लगेगा टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका : अमित शाह

11 फरवरी को लगेगा टुकड़े-टुकड़े गैंग को झटका : अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d