BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ममता बनर्जी ने केजरीवाल को दी बधाई, कहा- लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है

by bnnbharat.com
February 11, 2020
in समाचार
ममता बनर्जी ने केजरीवाल को दी बधाई, कहा- लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्‍ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली जीत पर बधाई दी है. इसके अलावा उन्‍होंने सीएम अरविंद केजरीवाल को भी जीत पर शुभकामनाएं दी हैं.

आपको बता दें कि राष्‍ट्रीय राजधानी में एक बार‍ फिर से आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल मुख्‍यमंत्री की पारी खेलने को तैयार हैं. मंगलवार को आए नतीजों के बाद पार्टी तीसरी बार विजय हासिल करने में सफल हुई है.

ममता बनर्जी ने दिल्‍ली चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्‍होंने कहा, ‘मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देती हूं. लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है. सिर्फ विकास ही काम करेगा, सीएए, एनआरसी और एनपीआर खारिज हो जाएगा.’

दिल्‍ली में हुए विधानसभा चुनावों को भी मोदी और केजरीवाल के बीच मुकाबले के तौर पर देखा गया था. स्‍थानीय मुद्दों और राष्‍ट्रीय हित के मुद्दों के नाम पर इस चुनाव को लड़ा गया था. दिल्‍ली विधानसभा में कुल 70 सीटे हैं लेकिन यह पहली बार था कि जब प्रधानमंत्री समेत बीजेपी के राष्‍ट्रीय स्‍तर के बड़े नेताओं को प्रचार करते हुए देखा गया था.

इन चुनावों में शाहीन बाग सबसे बड़ा मुद्दा बन गया था जहां पर 50 दिनों से ज्‍यादा समय से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक, बाल बाल बचे लोग

Next Post

दुष्कर्म का आरोपी गायक छिंदा शौंकी गिरफ्तार

Next Post
दुष्कर्म का आरोपी गायक छिंदा शौंकी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गायक छिंदा शौंकी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d