रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी शनिवार देर शाम रांची पहुंची. रांची पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे.
बाद में हेमंत सोरेन खुद ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे और उनके रांची पहुंचने और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया.