BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गाय चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in समाचार
गाय चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: असम के करीमगंज जिले में एक बांग्लादेशी नागरिक की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. मरने वाले की पहचान रजत मुंडा के तौर पर हुई है. आरोप है कि ये शख्स एक गाय को चुराने की कोशिश कर रहा था. जिस पर भीड़ ने इसे पीटना शुरू कर दिया. ये घटना मंगलवार की है. पिटाई के चलते बुरी तरह से जख्मी रजत को अस्पताल ले जाया गया था, जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया.

करीमगंज एसपी कुमार संजीत कृष्णा ने बुधवार को बताया, बांग्लादेशी नागरिक रंजीत मुंडा अपने साथियों के साथ करीमगंज में आया था. स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर उसे एक घर से गाय चुराने की कोशिश करते हुए पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया. बुधवार को रंजीत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. रंजीत की हत्या के मामले में अब तक एक गिरफ्तारी की गई है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सोमवार को कम से कम सात लोग बांग्लादेश से भारत आए थे. ये लोग खुले बॉर्डर से इस तरफ आए थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि ये लोग पुतनी टी स्टेट के पास एक घर से गाय को चुरा रहे थे. जिसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें पकड़ लिया. देखते ही देखते यहां भीड़ जमा हो गई और इनको मारना शुरू कर दिया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों को भीड़ से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को रंजीत को मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस का कहना है कि रंजीत के शव को उसके घर भेजने के लिए बांग्लादेश के अफसरों से संपर्क साधा गया है. सभी जरूरी कार्रवाई कर उसके शव को भेजा जाएगा.

साथ ही हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है और लगातार दबिशें दी जा रही हैं. एक गिरफ्तारी हुई है और बाकी की तलाश जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमिश्नर ने किया अस्पताल का निरीक्षण, जाना मरीजों का हाल

Next Post

विभिन्न रूटों के लिए तय भाड़े का महासंघ ने किया विरोध, कहा-फर्जी संघ ने तय किया है भाड़ा

Next Post
विभिन्न रूटों के लिए तय भाड़े का महासंघ ने किया विरोध, कहा-फर्जी संघ ने तय किया है भाड़ा

विभिन्न रूटों के लिए तय भाड़े का महासंघ ने किया विरोध, कहा-फर्जी संघ ने तय किया है भाड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d