रांची: नागरिकता संशोधन अधिनियम, सीएए , एनपीआर और एनआरसी के समर्थन में आज रांची में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने मानव श्रृंखला बनायी.
इस मानव श्रृंखला में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महेष पोद्दार और रांची के सांसद संजय सेठ ने हिस्सा लिया.
बाद में पत्रकारों से बातचीत में सांसद संजय सेठ ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी पार्टियां भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

